होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

वट सावित्री व्रत का पर्व आज: : ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर अखंड सौभाग्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Featured Image

Sameer Irfan

Updated At: 26 May 2025 at 08:01 AM

आज 26 मई 2025 को देशभर में वट सावित्री व्रत का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में यह पर्व विशेष महत्व रखता है, जो हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखकर मनाया जाता है। इस व्रत के दौरान महिलाएं वट वृक्ष (बरगद) की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

Advertisement

Advertisement

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होकर 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से पूजा सामग्री के साथ व्रत का पालन करती हैं। पूजा के दौरान वट वृक्ष की पूजा कर उसके चारों तरफ कच्चे सूत या कलावे से 7 से 21 बार परिक्रमा की जाती है और रक्षासूत्र बांधा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने वटवृक्ष की छांव में अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस प्राप्त कर लिया था। इसलिए यह व्रत न सिर्फ पतिव्रता धर्म का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

पूजन सामग्री की पूरी सूची इस प्रकार है:

  • दीप बाती

  • देसी घी

  • पान

  • सुपारी

  • गंगाजल और पवित्र जल

  • केला का पत्ता

  • सिंदूर और रोली

  • हल्दी

  • नए वस्त्र (लाल, पीला)

  • लाल या पीले फूल व फूलों की माला

  • भीगा हुआ काला चना

  • अक्षत

  • बांस का पंखा

  • कलावा या हल्दी में रंगा हुआ सफेद सूत

  • मिट्टी का घड़ा

  • तांबे के लोटे में गंगाजल मिश्रित जल

  • वट वृक्ष की डाल

  • धूप बत्ती

  • मौसमी फल (आम, लीची, तरबूज)

  • मिठाई

यह पर्व न केवल भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, निष्ठा और सतीत्व का प्रतीक है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। वट सावित्री व्रत के इस अवसर पर सभी व्रती महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं!

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Shani Jayanti 2025: : आज है शनि जयंती: 27 मई 2025 को शुभ योग में हो रहा शनिदेव का प्राकट्य पर्व, जानें पूजा विधि और लाभकारी उपाय

Featured Image

वट सावित्री व्रत का पर्व आज: : ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर अखंड सौभाग्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Featured Image

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Advertisement