केंद्र सरकार ने दिया किसानों को दिवाली तोहफा; 6 फसलों का बढ़ाया समर्थन मूल्य

सरगुजा से हवाई सेवा 20 अक्टूबर से होगी शुरू होगी, बनारस से पीएम करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। मोदी सरकार ने बुधवार (16 अक्टूबर) को रबी फसलों की MSP बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के तहत अलग-अलग फसलों के MSP में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकेंगे। दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति…. राज्य सरकार का संवेदनशील एवं मानवीय फैसला…. साय सरकार का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय – जाकेश साहू सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के मकसद से यह कदम उठाया है। इसके बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। सरकार ने किसानों के कल्याण से जुड़ा आज सबसे बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। रबी विपणन सत्र के लिए एमएसपी को मंजूरी दे दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि फसल की कीमत लागत से 50 प्रतिशत अधिक होनी चाहिए। किस फसल में कितनी MSP बढ़ी गेहूं में 150 रुपये की बढ़ोतरी: गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,275 था। जौ में 130 रुपये की बढ़ोतरी: जौ का MSP ₹1,980 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹1,850 था। चना में 210 रुपये की बढ़ोतरी: चना का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,440 था। मसूर में 275 रुपये की बढ़ोतरी: मसूर (लेंस) का MSP ₹6,700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹6,425 था। सरसों में 300 रुपये की बढ़ोतरी: सरसों का MSP ₹5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 था। कुसुम (सफ्लॉवर) में 140 रुपये की बढ़ोतरी: कुसुम का MSP ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,800 था। हाईकोर्ट ने SI भर्ती का रिजल्ट 15 दिन के भीतर जारी करने के दिए निर्देश केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए भी बढ़ाया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तनख्वाह में सालाना कुल 9448 करोड़ रुपये जुड़ेंगे। देश में 11 करोड़ किसान PM किसान योजना के लाभार्थी देश में किसानों की वास्तविक संख्या कितनी है यह बता पाना मुश्किल काम है, लेकिन जुलाई 2024 तक देश में पीएम-किसान योजना के तहत 11 करोड़ से ज़्यादा किसानों ने लाभ लिया है। इन सरकारी आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि मोदी सरकार का फैसला किसानों के हित में दिख रहा है। देश के सभी 11 करोड़ किसान उन फसलों की खेती नहीं करते जिनका सरकार ने एमएसपी बढ़ाया है। फिर भी सरकार अपने फैसले से किसानों का दिल जीतने का काम करना चाहती है। इसका लाभ उसे महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में मिल सकता है। सीएम साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा , महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत, जानिए कब से मिलेगा लाभ MSP क्या होता है? MSP का मतलब मिनिमम सपोर्ट प्राइस होता है। हिंदी में इसको न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। एमएसपी किसानों को फसलों पर दिया जाता है, और इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होता है। सरकार किसी फसल के लिए जो MSP निर्धारित करती है उससे कम दाम पर फसल को नहीं खरीदा जा सकता। अगर कोई व्यापारी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जैसे सरकार ने गेहूं की MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दी है तो इससे कम पैसों में फसल खरीदना गैर कानूनी होगा। हालांकि इस दाम के ऊपर फसल को खरीदा जा सकता है।

एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर कसेगा शिकंजा, सख्त होंगे नियम; सरकार ने बनाईं तीन समितियां

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से की चर्चा...

दीपावली से पहले कई डोमेस्टिक रूट पर औसत हवाई किराये में 25% तक की कटौती, जानें क्या है वजह?

महंगी हुई सब्जियां:किलो वाले पाव पर आए: लहसुन 400, हरी सब्जियाँ 80 रुपये किलो से कम नहीँ महंगाई बिगाड़ रही स्वाद

दशहरा पर क्यों शुभ माना जाता है नीलकंठ पक्षी के दर्शन

Weather:बंगाल की खाड़ी में फिर बना चक्रवात, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं,13 राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान

भारी ठंड पड़ने की भविष्यवाणी, IMD ने दिए संकेत

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज: आइए जानते हैं कि साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा

CGPSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें सूची…
Showing page 24 of 66
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन
