होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

चिंताजनक: हर 10 साल में 0.2 डिग्री सेल्सियस की दर से गर्म हो रही दुनिया, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Featured Image

admin

Updated At: 06 Jul 2023 at 11:12 PM

ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के बढ़ते स्तर से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दुनिया के 50 शीर्ष वैज्ञानिकों ने बढ़ते तापमान से जलवायु पर पड़ने वाले असर को लेकर चेतावनी दी है। अध्ययन के मुताबिक, 2013-2022 तक तापमान में हर दशक 0.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक की दर से वृद्धि हुई। यह धरती के लिए खतरनाक संकेत हैं। इससे दुनियाभर की मौसम संबंधी चक्रीय प्रणाली बुरी तरह प्रभावित होगी, जो आगे चलकर मानवजाति, वनस्पति और जीवजंतुओं के लिए परेशानी का भारी सबब बन सकती है। अध्ययन के अनुसार, इसी अवधि में कार्बन डाइऑक्साइड का औसत वार्षिक उत्सर्जन 54 अरब टन यानी अन्य गैसों के मुकाबले अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह प्रति सेकंड लगभग 1,700 टन के बराबर है। लीड्स विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रमुख अध्ययनकर्ता पियर्स फोस्टर ने कहा, भले ही अभी तक धरती का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस नहीं बढ़ा है, लेकिन वृद्धि इस तरह जारी रही तो यह सीमा भी पार हो जाएगी। उठाए जा रहे कदम पर्याप्त नहीं... सह-अध्ययनकर्ता और वैज्ञानिक मैसा रोजस कोराडी ने कहा कि दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई और पैमाना जलवायु संबंधी खतरों को बढ़ाने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। 2000 के बाद से महासागरों को छोड़कर धरती के सतहों के तापमान में भारी वृद्धि हुई है। सहसत्राब्दी के पहले दशक के तापमान 1.22 डिग्री सेल्सियस की तुलना में पिछले 10 वर्षों में जमीन का औसत वार्षिक अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री से 1.72 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म हुआ है। और पढ़ें

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Advertisement