होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Vitamin-D की कमी मचा सकती है शरीर में तबाही यहां जानें किन कारणों से हो सकती है इसकी कमी

Featured Image

admin

Updated At: 11 Nov 2024 at 05:08 PM

विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में कई अहम भूमिकाएं निभाता है। इस विटामिन की कमी  के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन वजहों  से आप में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। यहां हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे। आइए जानें विटामिन-डी की कमी के कारण।

  1. Vitamin-D की कमी के कारण शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं।
  2. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी है।
  3. विटामिन-डी की कमी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
विटामिन-डी, जिसे "सनशाइन विटामिन" भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम और कई दूसरे बॉडी फंक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए जब शरीर में विटामिन-डी की कमी  हो जाती है, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आमतौर पर हम मानते हैं कि धूप न लेने की वजह से विटामिन-डी की कमी होती है, लेकिन ऐसे और भी कई कारण  हैं जिनकी वजह से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं।
  • ज्यादा समय घर के अंदर रहना- आजकल की जीवनशैली में लोग ज्यादा समय घर के अंदर कंप्यूटर, मोबाइल या टेलीविजन देखने में बिताते हैं, जिसके कारण सूरज की रोशनी का संपर्क कम हो जाता है।
  • ठंडे मौसम में कम धूप- ठंड के मौसम में सूरज की किरणें कमजोर होती हैं, जिससे विटामिन-डी का प्रोडक्शन कम होता है।
  • कपड़े- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े भी सूरज की रोशनी को त्वचा तक पहुंचने से रोकते हैं।
  • धूप से बचाव के उपाय- स्किन कैंसर से बचाव के लिए लोग धूप से बचने के उपाय करते हैं, जैसे- सनस्क्रीन लगाना, लेकिन इससे विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है।
  • विटामिन-डी से भरपूर फूड आइटम्स का कम सेवन- मछली, अंडे, दूध और कुछ प्रकार के मशरूम में विटामिन-डी पाया जाता है। इन फूड आइटम्स का कम सेवन करने से विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
  • शाकाहारी खाना- वेजिटेरियन डाइट में विटामिन-डी के नेचुरल सोर्स सीमित होते हैं।
  • मालएब्जॉर्प्शन सिंड्रोम- इस स्थिति में आंतें पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
  • सीलिएक रोग- यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें ग्लूटेन नाम के प्रोटीन के प्रति आंतें सेंसिटिव हो जाती हैं, जिससे विटामिन-डी का अवशोषण प्रभावित होता
  • स्टेरॉयड- लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का सेवन करने से विटामिन-डी का स्तर कम हो सकता है।
  • एंटी-एपिलेप्टिक दवाएं- कुछ एंटी-एपिलेप्टिक दवाएं भी विटामिन-डी के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं।
  • बढ़ती उम्र- बढ़ती उम्र के साथ त्वचा के सेल्स कम एक्टिव हो जाते हैं, जिसके कारण सूरज की रोशनी से विटामिन-डी का उत्पादन कम होता है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement