होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

यूजर्स बोले- शोषण है यह,महिला प्रशंसक ने की आदित्य रॉय कपूर को जबरन किस करने की कोशिश

Featured Image

admin

Updated At: 16 Feb 2023 at 04:40 PM

अक्सर अपने पसंदीदा सितारों को सामने देखकर फैंस का उत्साह चरम पर होता है। कई बार लोग खुशी में आपा खो बैठते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि स्टार्स के लिए यह स्थिति काफी असहज हो जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हुआ। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर के आगामी शो 'द नाइट मैनेजर' की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला प्रशंसक ने एक्टर को जबरन किस करने की कोशिश की। एक्टर काफी असहज हुए और किसी तरह स्थिति संभाली गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है। आदित्य रॉय कपूर उन्हें ऐसा करने के लिए इनकार करते हैं। वह किसी तरह स्थिति को संभालते हुए महिला को पीछे करते हैं, इसके बाद महिला दोबारा किस करने की कोशिश करने लगती है। इसके बाद एक्टर खुद महिला से दूरी बनाते हुए नजर आते हैं। महिला वहां से जाने से पहले एक्टर के हाथों पर किस करती है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग महिला पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! इस तरह का शोषण सही नहीं है! लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। मुझे भी ये एक्टर पसंद है, लेकिन मैं जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'हैलो लेडी! कोविड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो पोस्ट कुछ अलग ही होता।' आपको बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' के जरिए आदित्य रॉय कपूर डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस शो में वह अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शो में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वत चटर्जी और रवि बहल भी अहम रोल में हैं। संदीप मोदी द्वारा निर्देशति 'द नाइट मैनेजर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी से स्ट्रीम होगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement