खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का

admin
Updated At: 21 Feb 2023 at 06:55 PM
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह आए दिन अजीबो-गरीब कपड़े पहनने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कपड़ों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक अंदाज ने उर्फी को खूब सुर्खियां दिलाई है। इंटरनेट सेंसेशन को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने वाली हैं। इस सीजन में वह अपने हुस्न का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं।
उर्फी जावेद को पिछली बार स्प्लिट्सविला में देखा गया था। इस शो में उन्होंने काफी हलचल मचाई थी। अब खबर है कि उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने अभिनेत्री से संपर्क किया है। जिसके लिए उर्फी ने हामी भर दी है। अगर सबकुछ सही रहा तो उर्फी बहुत जल्द खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी के साथ साउथ अफ्रीका जाएंगी। सीजन 13 में जाने वालों में सिर्फ उर्फी जावेद ही नहीं बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी, सुम्बुल तौकीर खान और नकुल मेहता का नाम भी सामने आ रहा है। बता दें कि रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के हाउस में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट से स्टंट भी करवाए थे। तब उन्होंने शालीन भनोट को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर दिया था। हालांकि, शालीन ने अपने फोबिया को वजह बताकर इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement