आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का हाथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में ली सदस्यता, कहा धरातल पर भूपेश सरकार काम कर रही है, आज भाजपा वैसी पार्टी नहीं, जैसी थी

admin
Updated At: 01 May 2023 at 06:54 PM
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रदेश के दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्ता ली है। बता दें कि एक दिन पहले उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और इस दौरान उन्होंने भाजपा पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय का राजीव भवन में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नंदकुमार साय जाना-पहचाना चेहरा है। तीन बार के विधायक और पांच के बार सांसद रहे। भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा नंदकुमार साय का जीवन सादगीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि साय ने पूरा जीवन आदिवासियों के लिए समर्पित किया। आदिवासी हितों के लिए लड़ते हैं, मीडिया में कांग्रेस की प्रशंसा करते रहे।
नंदकुमार साय ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय रहा है। मैं शुरुआती दौर से भाजपा का सदस्य रहा हूँ, जनसंघ से जुड़ा रहा हूँ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया हुआ। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया हुआ। मैं संस्कृत और साहित्य का विद्यार्थी रहा हूँ। मैं अटल और राजमाता विजयाराजे सिंधिया, लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज को फॉलो करता रहा हूँ, लेकिन आज भाजपा वैसी पार्टी नहीं, जैसी थी।
साय ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार जरूर है, लेकिन पार्टी अब पहले की तरह नहीं है। भूपेश सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। धरातल पर भूपेश सरकार काम कर रही है। सरकार ने कृषि आधारित सेक्टर पर काम किया है। सरकार ने जैसा नारा दिया उस पर काम किया। नरवा-गरवा, घुरवा-बारी योजना कारगर नजर आती है।
नंद कुमार साय का राजनीतिक सफर

बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वह 1980 में भाजपा की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए। और 1985 में तपकरा से भाजपा विधायक चुने गए। 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख रहे।नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने।
सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा असर नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा। साय सरगुजा से वर्ष 2004 में सांसद रहे। इससे पहले साय 1989 और 1996 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं। भाजपा खेमे में खलबली नंदकुमार साय के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है, जिसके चलते वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाउऊ ठाकरे परिसर में बैठक भी की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement