एक क्लिक पर मिलेगी प्रदेश की धार्मिक, आध्यात्मिक विरासत की जानकारी, शुरू हुआ टूरिज्म एप

admin
Updated At: 14 Nov 2024 at 04:41 AM
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक व स्कूटी और एक ठेले को मारी टक्कर, सात लोग आये चपेट में, हादसे में एक युवक की मौत छह लोग घायल
पर्यटन विभाग ने देश-विदेश से भ्रमण के लिए आने वाले व स्थानीय पर्यटकों के लिए प्रदेश की सभी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने के लिए यूपी टूरिज्म मोबाइल एप शुरू किया है। इसके माध्यम से एक क्लिक पर प्रदेश के धार्मिक-अध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी पर्यटक ले सकेंगे। उन्हें छोटी-छोटी सूचनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
धान खरीदी से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन : 44 केंद्रों के प्रभारी हटाए गए, लापरवाही की मिली थी शिकायत
एप पर लखनऊ, अयोध्या, काशी, मथुरा, झांसी, गोरखपुर आदि शहरों के छोटे-बड़े पर्यटन स्थलों की सूचनाएं हैं। साथ ही प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व-त्योहार, उत्सवों जैसे-देव दीपावली, दीपोत्सव, रंगोत्सव, कुंभ-महाकुंभ, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि की जानकारी भी है। यहां यूपीएसटीडीसी द्वारा भ्रमण के लिए तैयार विशेष भ्रमण पैकेज की जानकारी के साथ ही बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एप से ही होटल, होम-स्टे, पेइंग गेस्ट, एएसआई साइट, ट्रेन, बस और फ्लाइट की बुकिंग की जा सकती है।
IPS जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक आदि पर्यटन स्थल हैं। प्रदेश में बढ़ते पर्यटन के साथ एक ऐसे एप की आवश्यकता थी, जिस पर पर्यटन से जुड़ी सभी अपडेट सूचनाएं उपलब्ध हो। ताकि पर्यटक को इसके लिए भटकना न पड़े। इसी के तहत यूपी टूरिज्म मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसमें हर जिले के पर्यटन स्थल, रुकने के स्थल, होम-स्टे, खान-पान, प्रमुख पर्व-त्योहार आदि की सूचना मिलेगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement