11 अगस्त से तिरंगा यात्रा : बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, हर बूथ पर पेड़ लगाने का निर्णय

admin
Updated At: 03 Aug 2024 at 09:49 PM
राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी, रायपुर-रांची भी शामिल, सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार की सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां दो दिनों तक संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक मे बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी।
बीजेपी की इस बैठक में कई अहम फैसलें हुए जिसमें 11, 12 और 13 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही 12, 13 और14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान होगा। 5 अगस्त को प्रदेश, जिला और मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसमें हर बूथ पर 21 अगस्त से 25 अगस्त तक 51 पेड़ लगाए जाएंगे।
एसीबी ने जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापा
कांग्रेस पर कसा तंज
राजधानी रायपुर पहुंचते ही श्री नबीन ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेसी केवल जीत की उम्मीद करते हैं, जबकि, चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है। वहीं BJP का संगठन पूरे साल काम करता है। आज भी पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर बैठक होगी। एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका दिवस, तिरंगा अभियान पर चर्चा होगी। कार्यसमिति समेत अन्य विषयों को लेकर समीक्षा होगी। श्री नबीन ने कहा कि, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने पर फोकस होगा।
भाजपा सरकार बताये नये 18 लाख आवास बनाने हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा, मोदी सरकार ने 18 लाख आवास में एक भी आवास स्वीकृत नहीं किया :- कांग्रेस
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में लगे हैं कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, चुनाव को लेकर संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता भी मुस्तैदी से उसकी तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी BJP को ही सफलता मिलेगी। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस के लोग राजनांदगांव में भी उम्मीद कर रहे थे। हर जगह कांग्रेस की उम्मीदें ही बनी रहती हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है।
निगम-मंडलों में नियुक्ति का फैसला समय आने पर
वहीं छततीसगढ़ में निगम- मंडलों में नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन ने कहा- समय आने दीजिए, हर विषय में फैसला समय पर होता है। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता जीते। समय आने पर निगम मंडल को लेकर भी निर्णय हो जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement