होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

2 करोड़ 95 लाख रुपये का है यह लैपटॉप, फीचर्स और खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Featured Image

admin

Updated At: 01 Mar 2023 at 10:08 PM

लैपटॉप आजकल दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया। हम ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई और इंटरटेनमेंट तक के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 3 करोड़ रुपये कीमत तक के लैपटॉप भी उपलब्ध हैं। जी हां, हम आपको आज ऐसी ही लक्जरी लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं। इस लैपटॉप का नाम Tulip E-Go Diamond है और इसकी कीमत 355,000 अमेरिकी डॉलर यानी कि 2 करोड़ 95 लाख रुपये है। चलिए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है और लैपटॉप के फीचर्स भी देखेंगे। लैपटॉप का डिजाइन और लुक काफी शानदार है। यह एंटी-रिफ्लेक्शन स्किन वाला ड्यूरेबल लैपटॉप है। Tulip E-Go Diamond नाम का यह लैपटॉप देखने में महिलाओं के हैंडबैग की तरह है। लैपटॉप को कैरी करने के लिए अलग से किसी बैग की जरूरत नहीं होती है। आप इसे हैंडबैक की तरह कहीं भी लेकर जा सकते हैं।इसे बाकी लैपटॉप की तरह पकड़ने की आवश्यकता भी नहीं होती है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा लैपटॉप है। महंगा होने का एक प्रमुख कारण यह है कि लैपटॉप को व्हाइट गोल्ड और डायमंड से सजाया गया है। सोने और डायमंड की वजह से ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इस लैपटॉप को साल 2006 में बनाया गया था और इसकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई गई हैं।लैपटॉप दिखने में जितना अच्छा है इसके फीचर्स भी उतने ही कमाल हैं। लैपटॉप इंटीग्रेटेड वेबकैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसे देर तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी आप ज्यादा देर भी इसे यूज करते हैं तो उसका प्रभाव आंखों पर नहीं पड़ता है। इस लैपटॉप में MD Turion 64 बिट सीपीयू और 1 जीबी और 2 जीबी मेमोरी के 2 स्लॉट मिलते हैं। लैपटॉप में 100 जीबी, 160 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने पर 3 घंटे तक चलाया जा सकता है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement