होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Sai Cabinet to Expand Soon: : ये बन सकते हैं नए मंत्री: जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार, नाम हुए फाइनल!

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 08 Apr 2025 at 07:27 PM

Sai Cabinet to Expand Soon

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होने की संभावना है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दो से तीन नए मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं और अब सिर्फ़ औपचारिक घोषणा शेष है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार से पहले 9 अप्रैल को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की मैराथन बैठकें होंगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे। ये दोनों नेता पार्टी पदाधिकारियों, निगम-मंडल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और नगरीय निकाय प्रमुखों से विस्तार से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक घोषणा कभी भी की जा सकती है।

किसे मिल सकती है जगह?

भाजपा के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक जिन नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें प्रमुख हैं:

राजेश मूणत (पूर्व मंत्री, रायपुर)

अजय चंद्राकर (वरिष्ठ विधायक, रायपुर)

पुरंदर मिश्रा (रायपुर उत्तर विधायक)

अमर अग्रवाल (पूर्व मंत्री, बिलासपुर)

गजेंद्र यादव (विधायक, दुर्ग – जातीय संतुलन का कारण संभावित)

क्यों हो रहा है विस्तार?

वर्तमान में विष्णुदेव साय की सरकार में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री कार्यरत हैं। बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव लड़ने और मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद एक पद रिक्त है। इसके साथ ही क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए दो या तीन और मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। हरियाणा मॉडल (14 मंत्री) को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी मंत्रियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 14 की जा सकती है।

वर्तमान साय कैबिनेट

1. विष्णुदेव साय - मुख्यमंत्री

2. अरुण साव - उप मुख्यमंत्री

3. विजय शर्मा - उप मुख्यमंत्री

4. ओपी चौधरी - वित्त

5. केदार कश्यप - वन

6. दयालदास बघेल - खाद्य

7. टंकराम वर्मा - खेल

8. लखनलाल देवांगन - उद्योग

9. श्याम बिहारी जायसवाल - स्वास्थ्य

10. रामविचार नेताम - आदिवासी विकास

11. लक्ष्मी राजवाड़े -

महिला एवं बाल विकास

राजनीतिक संकेत स्पष्ट

भाजपा अब आगामी लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तर पर संतुलन बनाना चाहती है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement