*अस्पताल से भागा कैदी, एक किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, खुद को किया था जख्मी*

admin
Updated At: 18 Oct 2022 at 06:14 PM
जगदलपुर
अस्पताल में भर्ती एक कैदी सोमवार को भाग निकला। कैदी ने चेकअप के दौरान जवान को धक्का मारा और कूद कर भाग गया। इस पर पुलिस ने पीछा किया और करीब एक किमी दूर उसे फिर दबोच लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। कैदी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। उसने खुद से अपनी आप को जख्मी कर लिया था। मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर परपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गरदा का रहने वाला मनीराम पोडियामी (26) दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य मामलों में सेंट्रल जेल में बंद था। उसने खुद को जख्मी कर लिया। इसके बाद जेल प्रहरी उसे लेकर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी सुरक्षा में अन्य जवान भी तैनात थे। सोमवार दोपहर में मनीराम को वार्ड से चेकअप के लिए कैजुअल्टी ले जाया गया था।
इसी दौरान मनीराम सुरक्षा में लगे जवानों को धक्कर देकर सामने की रेलिंग से बाहर कूद गया और भाग निकला। इस पर उसे पकड़ने के लिए जवान पीछे दौड़े। इसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कैदी के भागने का पता चला तो हॉस्पिटल चौकी में तैनात जवानों ने बाइक से पीछा किया और करीब एक किमी दूर उसे पकड़ने में कामयाब रहे। मनीराम को चौकी लाया गया और वहां से जेल भेज दिया गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल
Advertisement