*कर्ज लेकर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे मुनेश्वर को मुख्यमंत्री ने दिया आर्थिक संबल, किसान के बेटे मुनेश्वर को ढाई लाख रुपये की सहायता दे मुख्यमंत्री ने कहा- खूब मन लगा कर करो पढ़ाई*

admin
Updated At: 31 Oct 2022 at 04:58 AM
रायपुर,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उदार हृ्रदय और संवेदनशील मन की झलक आज फिर मुख्यमंत्री निवास में नज़र आयी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कर्ज लेकर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे श्री मुनेश्वर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायता राशि स्वीकृत कर आर्थिक संबल दिया।
आज शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कवर्धा जिले के ग्राम-नुनझापर निवासी बालक मुनेश्वर झारिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह एनआईटी इलाहाबाद में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अभी वह छठवें सेमेस्टर में है। मुनेश्वर ने बताया कि उसके पिताजी खेती किसानी करते हैं और माता गृहिणी हैं। पढ़ाई का खर्च बहुत ज़्यादा है, जिस वजह से वह अभी तक लगभग 80 हज़ार रुपये कर्ज ले चुका है। अभी तीन सेमेस्टर बचे हैं जिसके लिए प्रति सेमेस्टर उसे 50 हज़ार रुपये की आवश्यकता है। मुनेश्वर की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई और अब तक हो चुके कर्ज को चुकाने कुल ढाई लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने मुनेश्वर को आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगा कर पढ़ाई करने कहा। मुख्यमंत्री से मिले इस आर्थिक सम्बल से मुनेश्वर का चेहरा खिल उठा और उसने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement