उड़द, मूंग और अरहर की समर्थन मूल्य खरीदी

admin
Updated At: 22 Sep 2022 at 01:29 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी आगामी 17 अक्टूबर 2022 से होगी। उप संचालक कृषि श्री अमित मोहंती ने बताया कि इस वर्ष होने वाली गिरदावरी के आधार पर किसानों का पंजीयन किया जाएगा। जिले के किसानों का केवल एकीकृत पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा। वहीं किसान समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग और उड़द का विक्रय कर सकेंगे। यह खरीदी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में खरीफ वर्ष 2021 में 10,439 हेक्टेयर रकबे में अरहर, मूंग, उड़द की बोनी की गई थी। जिसमें 142.54 हेक्टेयर में अरहर, 1164.55 हेक्टेयर में मूंग और 9132.26 हेक्टेयर में उड़द फसल का रकबा था। मूंग और उड़द की खरीदी अगले महीने 17 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर 2022 तक की जाएगी, जबकि अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 के मध्य होगी। किसानों से मूंग और उड़द की खरीदी 6600 प्रति क्विंटल की दर से तथा अरहर की खरीदी 7755 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी। महासमुंद ज़िले में बसना ब्लॉक स्थित स्टेट वेयर हाउस गोदाम को उपार्जन केंद्र बनाया गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement