होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

गढ़वापसी अभियान से भाजपा तीनो विधानसभा सीटों पर करेगी कब्जा श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव की पहल को प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने सराहा

Featured Image

admin

Updated At: 23 Jan 2023 at 12:45 AM

जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों में जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी गढ़ वापसी अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। नगरपालिका जशपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से कही। अरूण साव अपने दो दिवसीय जशपुर प्रवास के पहले दिन,श्रीमती जूदेव से मिलने उनके टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान सांसद श्रीमती गोमती साय,पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष यशवंत जैन,पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैंकरा,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीतिन राय सहित स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। चर्चा करते हुए,प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि जशपुर जिला,दिलीप सिंह जूदेव की कर्मभूमि है। यहां के तीनों सीटों पर पार्टी के विधायक होने पर ही,उनके सपने के अनुरूप,जनजातिय समुदाय का विकास संभव हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद आवश्यक है। इस पर श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में गढ़वापसी करने के लिए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो कर,जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर बंड़े अंतराल से जीत दिलाने के लिए अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। कांग्रेस के चार साल के शासन ने जशपुर को विकास की मुख्यधारा से कोसो दूर कर दिया है। गरीबी,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता भी कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे को अच्छी तरह समझ चुकी है। इसलिए यह साल कांग्रेस सरकार की विदाई का साल होगा। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने श्रीमती जूदेव के गढ़ वापसी अभियान की प्रशंसा करते हुए,उन्हें शुभ कामनाएं दी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement