होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

रोहित शर्मा विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने, सचिन के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Featured Image

admin

Updated At: 12 Oct 2023 at 03:20 AM

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (11 अक्तूबर) को वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। रोहित वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम सात शतक हो गए। तेंदुलकर ने छह शतक लगाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। उन्होंने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। रोहित शर्मा को पहली बार 2015 में विश्व कप खेलने का मौका मिला था। उन्होंने उस संस्करण में एक शतकीय पारी खेली थी। इसके चार साल बाद जब 2019 में इंग्लैंड के मैदान पर वह विश्व कप खेलने उतरे तो उन्होंने पांच शतक ठोक दिए थे। अब अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर उन्होंने तेंदुलकर के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने 1992 से 2011 तक छह विश्व कप के दौरान 45 मैच में छह शतक लगाए थे। रोहित ने विश्व कप के अपने 19वें मैच में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। कपिल देव के बाद वीरेंद्र सहवाग का नंबर है। उन्होंने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 81 गेंद पर शतक जड़ा था। रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके 556 छक्के हो गए। रोहित ने जयसूर्या को छोड़ा पीछे रोहित ने बतौर ओपनर वनडे में 29वां शतक लगाया। वह बतौर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। जयसूर्या के नाम 28 शतक हैं। रोहित के 29 शतक हो गए। इस मामले में उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। उनके बतौर ओपनर 45 शतक हैं। रोहित ने अपने वनडे करियर का 31वां शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 30 शतकों को पीछे छोड़ दिया। रोहित से ज्यादा शतक विराट कोहली (47) और सचिन तेंदुलकर (49) के नाम है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement