अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री

admin
Updated At: 29 Nov 2022 at 10:05 PM
केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद साउथ एक्टर यश के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस अभिनेता की केजीएफ 3 का भी इंतजार कर रहे हैं। यश कई मौकों पर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जगहों पर भी स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ कन्नड़ अभिनेत्री अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में यश और उनकी पत्नी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यश ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ऑरेंज कलर की पैंट कैरी की है। वहीं उनकी पत्नी नीले रंग की ड्रेस में हैं। यश ने अपने बालों में पोनी बनाया है। काली शर्ट में यश का लुक काफी डैशिंग है। वह अपनी पत्नी के साथ पोज दे रहे है। यश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यश और उनकी पत्नी 'कपल गोल' दे रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने उन्हें 'आदर्श पारिवारिक व्यक्ति' कहा।अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में यश के अलावा और भी कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति और राधिका एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने कॉफी प्लांटर और बिजनेसमैन यशस्वी से शादी की है। इस जोड़े ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी। रिसेप्शन में शामिल होने के बाद यश ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा तो अभिनेता हंसे और वहां से चले गए। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से यश के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement