होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

ट्रंप के टैरिफ का असर! : शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट, सभी सेक्टर्स लाल निशान में, बाजार में भारी बिकवाली जारी

Featured Image

Sameer Irfan

Updated At: 07 Apr 2025 at 11:31 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के जवाबी टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार की ऐतिहासिक गिरावट का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर साफ़ दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 3,939 अंक टूटकर 71,425.01 पर और निफ्टी 1,160 अंकों की गिरावट के साथ 21,743.65 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 3,023.51 अंक यानी 4.01% टूटकर 72,341.18 और निफ्टी 983.95 अंक यानी 4.30% गिरकर 21,920.50 पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर होकर 85.74 पर आ गया, जिसमें 30 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

हर सेक्टर में बिकवाली, सभी 30 सेंसेक्स स्टॉक्स लाल निशान में
बाजार की गिरावट व्यापक रही। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर नुकसान में हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एलएंडटी जैसे प्रमुख शेयरों में भारी गिरावट आई। सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी मेटल सबसे अधिक टूटा, जबकि आईटी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, ऑटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में भी 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

4 अप्रैल को भी आई थी बड़ी गिरावट
शुक्रवार (4 अप्रैल) को भी बाजार वैश्विक अनिश्चितताओं से डगमगाया था। सेंसेक्स 930.67 अंक गिरकर 75,364.69 पर बंद हुआ था, जबकि दिनभर के कारोबार में यह 1,054 अंक तक टूटा था। निफ्टी 345.65 अंक गिरकर 22,904.45 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में भी हाहाकार
वैश्विक असर के चलते एशियाई बाजार भी धराशायी हो गए। जापान का निक्केई 6%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.5%, चीन का शंघाई 6.5% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% तक गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

क्या है गिरावट की वजह?
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि यह गिरावट आश्चर्यजनक नहीं है। शुक्रवार को जब चीन ने अमेरिकी आयात पर 30 से ज्यादा टैरिफ लगाने की घोषणा की, तब डॉव जोंस 2,200 अंक टूट गया। इससे यह स्पष्ट हो गया था कि सोमवार को एशियाई और भारतीय बाजार भी दबाव में रहेंगे। निवेशकों को डर है कि अगर यह व्यापार टैरिफ युद्ध लंबा चला, तो इसका असर वैश्विक विकास दर और महंगाई पर पड़ेगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement