रियलमी ने जारी किया नया अपडेट, डाउनलोड करते ही नया हो जाएगा फोन, देखें सभी फोन की लिस्ट

admin
Updated At: 20 Jan 2023 at 09:16 PM
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स के लिए नया ओटीए चेंजलॉग अपडेट (OTA Changelog update) जारी कर दिया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को बेहतर और नए एक्सपीरियंस मिलने वाले हैं। कंपनी ने जनवरी 2023 के लिए इस नए OTA update को रोल आउट किया है। कंपनी का दावा है कि नई अपडेट के बाद यूजर्स को स्मार्टफोन यूज करने में आने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।रियलमी ने सबसे पहले रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी, रियलमी जीटी 2 प्रो, रियलमी 9 प्रो+ 5जी, रियलमी 9आई, रियलमी जीटी नियो 2, रियलमी पैड, रियलमी पैड एक्स रियलमी 8 5जी और रियलमी 8 के यूजर्स के लिए नया ओटीए चेंजलॉग अपडेट जारी किया है। नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स, बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और सिस्टम स्थिरता मिलेगी। कंपनी ने कहा कि नए अपडेट में कई नए फीचर्स को लाया गया है जिनकी मदद से नेटवर्क और सिस्टम को लेकर ग्राहकों की परेशानियों को दूर किया गया है।कंपनी ने कहा कि यह अपडेट रियलमी की अपने डिवाइसों को नियमित और समय पर अपडेट प्रदान करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस अपडेट को रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी, रियलमी जीटी 2 प्रो, रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी, रियलमी 9आई, रियलमी जीटी नियो 5जी, रियलमी पैड, रियलमी पैड एक्स रियलमी 8 5जी और रियलमी 8 के साथ अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 के बीच लॉन्च किए गए थे उन सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में जनवरी ओटीए चेंजलॉग अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। OTA अपडेट को चरणों में रोल आउट किया जा रहा है, जिसमें यूजर्स को इसे डाउनलोड करने के लिए एक पुश मैसेज मिल रहा है। अपग्रेड कुछ दिनों में सभी डिटेल्स के साथ इन सभी डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा। अगर आपके फोन के लिए अपडेट मिल गया है या नहीं की जांच करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है। अब यहां से अवाउट फोन में जाकर सिस्टम अपडेट पर जाए और यहां आपको नए अपडेट की जानकारी मिल जाएगी। यदि अपडेट दिख रहा है तो आप इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल भी कर सकते हैं। Realme GT 2 Pro
इस फोन के लिए यूआई वर्जन RMX3301_11.C.13 जारी किया गया है। नए अपडेट में दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 एंड्रॉयड 13 सिक्योरिटी पैच मिलता है। साथ ही फोन की सभी समस्या जैसे फोन का अपने आप रीस्टार्ट होने जैसी समस्या को दूर करता है।
Realme GT Neo 2
रियलमी जीटी नियो 2 के लिए यूआई वर्जन RMX3370_11.C.11 रोलआउट किया गया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को पहले से अच्छा ऑप्टिमाइजेशन मिलने वाला है। इस अपडेट में दिसंबर 2022 के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement