होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले, पुतिन ने रूस-क्रीमिया पुल धमाके को बताया आतंकवादी हमला

Featured Image

admin

Updated At: 10 Oct 2022 at 09:52 PM

रूस-क्रीमिया जोड़ने वाले कर्च रेल-रोड ब्रिज को विस्फोट से उड़ाने की घटना को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ क्रीमिया पुल पर किए गए हमले के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पुल को विस्फोट से उड़ाने का कृत्य आतंकी हमला था। यूक्रेन के खुफिया संगठन ने पूरे खाका को तैयार कर घटना को अंजाम दिया था। पुतिन ने कहा, यह हमला एक आतंकी कृत्य था और इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण नागरिक आधारभूत ढांचे को नष्ट करना था।
पुतिन बोले, प्रतिक्रिया सख्त होगी  पुतिन ने रविवार को क्रेमलिन के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है। यह गंभीर रूप से महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से आतंकवाद का एक कार्य है। यह यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा तैयार कार्यान्वित और आदेशित किया गया था। उन्होंने कहा कि पुल हमले के पीछे यूक्रेन के विशेष बल हाथ है। यूक्रेन ने भी तुर्की स्ट्रीम पाइपलाइन को उड़ाने की कोशिश की है। अगर रूस के खिलाफ हमले जारी रहे, तो प्रतिक्रिया कठोर होगी।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों ने आज यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और संचार केंद्रों पर हमला किया। हमारे क्षेत्र में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना जारी रहा तो रूस की प्रतिक्रिया कठोर होगी, रूस उसी सख्ती से इसका जवाब देगा। पुतिन सोमवार को देश की सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने वाले हैं, जिसमें परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस को हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मारना चाहिए। रूस ने मिसाइल हमले शुरू किए  समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, क्रेमलिन ने आज कहा कि यूक्रेन में उसकी सेना द्वारा लॉन्च किया गया एक विशाल मिसाइल हमला रूस के विशेष सैन्य अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उधर, यूरोपीय संघ का कहना है कि रूस यूक्रेन के नागरिकों को युद्ध अपराध के रूप में निशाना बना रहा है। विस्फोट के बाद पुल हो गया था क्षतिग्रस्त  बीते शनिवार को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर एक लॉरी में धमाके के बाद उड़ा दिया गया। उस दौरान सड़क व रेलवे मार्ग से गुजर रहे कई तेल टैंकरों ने आग पकड़ ली। हादसे में तीन लोगों के मौत हुई थी। इसी पुल से रूस यूक्रेन में सैन्य उपकरण भेजता है।
क्रीमिया पर रूस ने किया 2014 में कब्जा क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था। रूस इसी पुल के जरिए यूक्रेन जंग के लिए सैन्य साजो सामान भेज रहा था। यह पुल केर्च जलडमरूमध्य पर है। इस पुल को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में खोला था। यूक्रेन कर  रहा था लगातार हमला यह पुल यूक्रेन की सेना का प्रमुख निशाना रहा है। यूक्रेन रूसी सेना की रसद रोकने के लिए उस पर लगातार हमला कर रहा था। यह क्रॉसिंग यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र से 100 मील से अधिक दूर है। पुतिन ने कड़ी की सुरक्षा व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया के पास केर्च ब्रिज और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा सेवा को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने पर एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले ऊर्जा पुल और गैस पाइपलाइन को सुरक्षित करने का भी आह्वान किया। पुल पर आवाजाही शुरू क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सियोनोव ने बताया कि पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शनिवार देर शाम को ही शुरू हो गई और दो यात्री ट्रेन रवाना हुईं। जबकि, फेरी ट्रेन रविवार को शुरू कर दी गईं। इसके अलावा पुल की मरम्मत कर जल्द ही सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।  यह पुल रूस के लिए इतना अहम है है कि इसके उद्घाटन में पुतिन खुद शामिल हुए थे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement