होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Rajya Sabha Elections: BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की,यहां देखिए लिस्ट........

Featured Image

admin

Updated At: 12 Feb 2024 at 02:23 AM

लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे। उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर चुनाव, भाजपा ने दो महिलाओं पर दांव लगाया देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला सूबा- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम- महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़ा जा रहा है। बिहार और छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मौका भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जा रहा है। उत्तराखंड, कर्नाटक और हरियाणा से कौन बने प्रत्याशी हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा प्रत्याशी होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को मौका दिया है। सबसे अधिक प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने पांच पुरुष उम्मीदवार जबकि दो महिला नेत्रियों पर भरोसा जताया है। कभी केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे आरपीएन सिंह ने लगभग दो साल पहले भाजपा का दामन थामा था। इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर से किस्मत आजमाएंगे। सुधांशु वर्तमान में भी उच्च सदन के सदस्य हैं। दो महिला नेताओं को भी मौका मिला; डॉ संगीता बलवंत भी प्रत्याशी बनीं राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा ने चौधरी तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अमरपाल मौर्य और नवीन जैन को भी प्रत्याशी बनाया गया है। महिला नेताओं में भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुकीं डॉ संगीता को अब संसद के उच्च सदन में भाजपा की बुलंद आवाज बनने का सुनहरा मौका मिल रहा है। केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी भाजपा उम्मीदवारों की पूरी सूची, नीचे देखिए

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement