होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

बीता दिसंबर भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म, अधिकतम-न्यूनतम तापमान के पिछले रिकॉर्ड टूटे, जानें वजह

Featured Image

admin

Updated At: 05 Jan 2023 at 06:02 PM

भारत में 2022 का दिसंबर पिछले 122 साल में सबसे गर्म रहा है। दिसंबर में देश में उच्चतम तापमान, न्यूनतम तापमान और औसत तापमान तीनों में ही जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर में इस तरह गर्मी में बढ़ोतरी असामान्य बात रही और मौसम में इस तरह के बदलाव का चलन डरावना हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.32 डिग्री सेल्सियस, औसत न्यूनतम तापमान 15.65 डिग्री सेल्सियस और पूरे महीने का औसत तापमान 21.49 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से काफी ज्यादा है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस दौरान सामान्यतः औसत अधिकतमत तापमान 26.53 डिग्री, न्यूनतम 14.44 डिग्री और महीने का औसत तापमान 20.49 डिग्री पर ठहर जाता है। यानी दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.79 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनत तापमान, 1.21 डिग्री सेल्सियस और औसत तापमान 1.00 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। पूरे भारत में दिसंबर के दौरान औसत अधिकतम तापमान 2016 के बाद सबसे ज्यादा रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 2008 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 122 साल के इतिहास में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर रहा। जलवायु एक्सपर्ट्स और मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दिसंबर में तापमान में इस बढ़ोतरी की वजह जलवायु परिवर्तन है, जो कि आने वाले समय में और बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में दिसंबर के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में औसत अधिकतम तापमान 25.85 डिग्री सेल्सियस रहा और यह 122 साल में सबसे ज्यादा था। दिसंबर में 12.37 डिग्री का औसत न्यूनतम तापमान इतिहास में तीसरा सबसे ज्यादा था। इससे पहले सिर्फ 2008 (12.70 डिग्री सेल्सियस) और 1958 (12.47 डिग्री सेल्सियस) में ही दिसंबर में न्यूनतम तापमान इससे ज्यादा रहा। इन क्षेत्रों में दिसंबर का औसत तापमान भी सबसे उच्च स्तर 19.11 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं, मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान इतिहास के छठवें सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। यह 29.49 डिग्री पर दर्ज किया गया। वहीं, दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 1967 के 16.50 डिग्री सेल्सियस के बाद 2022 में दूसरे सबसे ऊंचे स्तर 15.88 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस क्षेत्र में भी पूरे महीने का औसत तपामान इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर 22.69 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Advertisement