तैयारी: चंद्रमा और मंगल के बाद अब शुक्र ग्रह पर इसरो की नजर, चंद्रयान-3 के बाद भेजा जाएगा यान

admin
Updated At: 07 Nov 2022 at 03:53 AM
चंद्रमा और मंगल मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब शुक्र के अध्ययन की योजना बना रहा है। इससे पहले अगले साल चंद्रयान-3 को भेजा जाएगा। यह चंद्रमा पर हर समय रहने वाली काली छाया का अध्ययन करेगा। इसके लिए इसरो जैपनीज एयरो स्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जैक्सा) की मदद लेगा। वहीं, चंद्रयान-3 के बाद इसरो का अगला मिशन शुक्र पर यान भेजने का है। इसमें भी जापान की मदद ली जाएगी।
उत्तरांचल विवि में आयोजित आकाश तत्व सम्मेलन में रविवार को नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एंड एलाइड साइंस की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) अहमदाबाद के निदेशक डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि आकाश में चल रही हलचल पर भारत नजर बनाए हुए है। वर्ष 1975 में पहला उपग्रह आर्यभट्ट छोड़ने के बाद भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान को तेजी से आगे बढ़ाया है। आज देश इसमें अग्रणी भूमिका में है। भविष्य में हम शुक्र और सूर्य के अध्ययन के लिए खुद की तकनीक विकसित करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह की एक बार फिर अध्ययन करने की योजना बनाई हैै। वहीं, चंद्रमा के अंधेरे वाले इलाके का अध्ययन करने के लिए मिशन चंद्रयान-3 के तहत इसरो की ओर से निर्मित लैंडर और रोवर को जापानी अंतरिक्ष एजेंसी की मदद से कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास योजना के अनुरूप लैंडिंग करेगा। इसके बाद रोवर चंद्रमा के अंधेरे वाले इलाके की यात्रा करेगा, जहां सूर्य की रोशनी कभी नहीं पहुंचती है।
सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन आदित्य एल-1
डॉ. अनिल भारद्वाज बताया कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन की शुरुआत की गई है। यह अपने आप में अनूठा मिशन होगा। 400 किलो के उपग्रह को पेलोड ले जाने के लिए सूर्य के चारों ओर एक कक्षा में इस तरह रखा जाएगा कि वह एक निर्धारित बिंदु से तारे को लगातार देख सके। आदित्य एल-1 की कक्षा पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी दूर होगी। यह कोरोनल हीटिंग, सोलर विंड और कोरोनल मास इजेक्शन को बारे में जानकारियां जुटाएगा।Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement