पीएम मोदी ने अग्निवीर के पहले बैच को किया संबोधित, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

admin
Updated At: 16 Jan 2023 at 08:42 PM
अग्निवीरों के पहले बैच को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अग्निवाीरों की तैनाती से पहले उनसे संवाद किया। उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा। चार साल के सेवाकाल के बाद 75 फीसदी जवानों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। अधिकतम 25 फीसदी को रेगुलर काडर में जगह मिलेगी। इसके लिए सेवाकाल पूरा होने के बाद ऐच्छिक आधार पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन करना होगा।
कितना वेतन मिलेगा
साल | मासिक वेतन | हाथ में आएगा | फंड में योगदान | सरकार देगी |
पहला | 30,000 | 21,000 | 9,000 | 9,000 |
दूसरा | 33,000 | 23,000 | 9,900 | 9,900 |
तीसरा | 36,500 | 25,580 | 10,950 | 10,950 |
चौथा | 40,000 | 28,000 | 12,000 | 12,000 |
चार साल बाद फंड में कुल राशि 10.04 लाखसेवा समाप्त होने पर सेवा निधि पैकेज के तहत 11.71 लाख रुपये मिलेंगे (कुल जमा रकम ब्याज समेत, कर मुक्त)।
नियमित कैडर में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे
चार साल बाद अगले 15 साल के लिए नियमित कैडर के तौर पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलग नियम बनाए गए हैं। यह जवान जूनियर कमीशन ऑफिसर व अन्य रैंक में अपनी सेवा देंगे। इससे सशस्त्र बलों को युवा, तकनीक-प्रेमी, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार सैनिक मिल सकेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement