एलेक्सा से लोग पूछते हैं ऐसे-ऐसे दिलचस्प और यूनिक सवाल, जानकर उड़ जाएंगे होश

admin
Updated At: 06 Feb 2023 at 04:33 PM
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) से पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी दी है। कंपनी ने साल 2022 में भारतीय यूजर्स द्वारा अमेजन एलेक्सा से पूछे गए 70 दिलचस्प और यूनिक सवाल के बारे में बताया है। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से सलमान खान की शादी से लेकर उनकी लव लाइफ तक के सवाल पूछे। सिर्फ इतना ही नहीं लोग ने एलेक्सा से पूछा उसका मुंह कहां है और क्या तुम मेरा होमवर्क कर सकते होकंपनी ने जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच एलेक्सा से पूछे गए सवालों के बारे में बताया है। साथ ही कंपनी ने सबसे ज्यादा बार पूछे गए सवालों की लिस्ट भी शेयर की है। जनरल नॉलेज की बात करें तो एलेक्सा से धरती पर सबसे लंबे व्यक्ति से लेकर बुर्ज खलीफा तक के सवाल पूछे गए हैं। लोगों ने क्रिप्टो से लेकर गोल्ड और बिटक्वाइन रेट जैसी जानकारी भी एलेक्सा से मांगी है।
एलेक्सा का मुंह कहा है?
भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से कई दिलचस्प और यूनिक सवाल भी किए हैं। लोगों ने एलेक्सा से पूछा कि उसका मुंह कहां हैं। साथ ही लोगों ने पूछा कि क्या वह उनका होमवर्क कर सकती है। लोगों ने इसके अतिरिक्त ट्विटर के फाउंडर से लेकर श्रीलंका की भाषा तक के सवाल किए हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लाइट से लेकर सलमान खान की लव लाइफ तक के सवाल किए हैं। लोगों ने पूछा, सलमान खान की शादी कब होगी? सलमान खान की गर्लफ्रेंड कौन है? सलमान खान कहां रहते हैं? जॉन सीना कितना मजबूत है? पानी गीला क्यों है? शोले फिल्म का डायलॉग सुनाओ, रॉकी भाई कौन है? जैसे कई सवाल एलेक्सा से किए।
आलिया भट्ट की उम्र कितनी है...
लोगों ने एलेक्सा से आलिया भट्ट की उम्र के सवाल किए हैं। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से अनुष्का शर्मा की बच्ची का नाम पूछा। साथ ही लोगों ने एलेक्सा से Duggu और मिस्टर बीस्ट के बारे में जानकारी मांगी। लोगों ने एलेक्सा से खाना बनाने की जानकारी भी मांगी है। लोगों ने मसाला चाय से लेकर चिकन करी तक की रेसिपी एलेक्सा से पूछी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement