होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

नेशनल हेराल्ड मामला: : पीसीसी अध्यक्ष ने ईडी की कार्यवाही को बताया मोदी सरकार की साजिश

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 18 Apr 2025 at 08:37 PM

रायपुर/18 अप्रैल 2025। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही के समर्थन में भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया को मोदी सरकार के षडयंत्र का प्रमाण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी सत्ता की कठपुतली बन कर सरकार के अनुचित दबाव में अपनी सीमा और मर्यादा भूल चुकी है। न्यायालय ने पहले भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि ईडी की कार्रवाई उसके तय मैनुअल के खिलाफ है। नेशनल हेराल्ड मामले में तो भाजपा के एक नेता के निजी परिवाद पत्र को आधार बनाकर ईडी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगा रही है जो सर्वथा अनुचित है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट मोदी की घबराहट को दिखाता है। जिस मुखरता से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे है जनता की आवाज उठा रहे है उससे घबरा कर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से यह षड़यंत्र रचा है। भाजपा की केंद्र सरकार दबाव की राजनीति कर रही है। वह सोच रही है कि ईडी, सीबीआई, आईटी और सुरक्षाबलों को आगे कर कांग्रेस के द्वारा जनता के हित में उठाये जाने वाली आवाज को दबा देंगे। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का नेतृत्व भाजपा की इन दमनकारी नीति से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस देश की जनता के हित में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये संघर्ष करती रहेगी, न झुकेगी और न ही रूकेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा किये जाने वाले षड़यंत्र अब खुलकर दिखने लगे है। जनता देख रही है कि विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने के लिये संवैधानिक रूप से बनी संस्थाओं का मोदी सरकार असंवैधानिक उपयोग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को देश के आजादी की लड़ाई की विरासत से हिकारत है। जिस नेशनल हेराल्ड अखबार पर फर्जी और मनगढ़त आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की भाजपा साजिश रच रही है, वह नेशनल हेराल्ड और एसोसिएट जर्नल कांग्रेस की बलिदानी परंपरा का प्रमाण है। जब भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों की चाटुकारिता कर रहे थे तब कांग्रेस के नेता पं. जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, रफी अहमद किदवई जैसे नेता नेशनल हेराल्ड अखबार निकाल कर आजादी की अलख देश की जनता तक पहुंचा रहे थे। यह वही नेशनल हेराल्ड है जिसे अंग्रेजों ने 1942 से 1945 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रतिबंधित किया। जिस भारत छोड़ो आंदोलन का भाजपाईयों के पूर्वज विरोध कर रहे थे, उसी भारत छोड़ो आंदोलन के नेशनल हेराल्ड क्रांति की अलख जगा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेशनल हेराल्ड के नाम पर इसलिये झूठा केस बनवाया है क्योंकि वह भारत की आजादी की लड़ाई के प्रतिमानों को मिटाना चाहती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से भाजपा और संघ के लोगों ने यह षड़यंत्र शुरू किया था और आज तक उसमें भाजपा और संघ के लोग जुड़े हुये है। केंद्र में सत्ता में आने के बाद इस षड़यंत्र में केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल कर उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे नेतृत्व का इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है। उसके मूल्य हमेशा जीवित रहें और हमारे आदर्शो और सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे। यह सत्य की लड़ाई है। सत्य की हमेशा विजय हुई है और इस बार भी होगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व इस अग्निपरीक्षा से और ओजस्वी होकर उभरेंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement