होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

छत्तीसगढ़ी में बीजेपी सरकार का एक साल : रायपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बोले- हम सत्ता के माध्यम से सेवा करते हैं, कांग्रेस उपभोग करती है

Featured Image

admin

Updated At: 14 Dec 2024 at 12:59 AM

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मै माता कौशल्या के जन्मस्थान और भगवान राम के ननिहाल स्थान आया हूं। इस पवित्र भूमि को नमन करते हुए अपनी बात करूंगा। संसद हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, आज से 23 साल पहले 13 दिसंबर को भारत के संसद पर आतंकवादियों ने हमला किया था। उस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में कुछ लोगों की शहादत हुई, आज उनको हम नमन करते हैं। 13 दिसंबर को साय सरकार भी बनी और आज हम सरकार के उपलब्धियों को लेकर आपके बीच है। हम सत्ता का उपयोग करके जनता की सेवा करते है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का उपभोग करती है, यही अन्तर दोनों पार्टियों में है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल के करप्शन की सरकार थी तो राहुल गांधी ने 72 हजार सालाना देने की बात कही थी। कांग्रेस की सरकार में मिला क्या? हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना से 1-1 हजार देने की बात कही थी। जिसे हमने सरकार में आते ही पूरा किया। आपने जिसे सत्ता में बिठाया है, उसके रहने और नहीं रहने से क्या फायदा होगा। इसका भी मूल्यांकन करना चाहिए। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। भाजपा लोगों की सेवा के लिए बनी है। कांग्रेस पार्टी लोगों का हक छीनकर मेवा खाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी को आराम दो, यहां बैठे लोगों को काम दो। जो काम कर रहे हैं, उनको मौका दो। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा। कांग्रेस के लोग कहते थे महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी। योजना तो बंद नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस का भविष्य बंद हो जाएगा। सीएम साय सहित कई मंत्रियों ने किया स्वागत एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका स्वागत किया। सीएम विष्णुदेव साय ने ढोकरा शिल्प से बनी अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृती भेंट की। वहीं मंत्रियों ने गज माला पहनाकर जेपी नड्डा का किया स्वागत। जनसंपर्क के वीडियो का किया गया विमोचन जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए वीडियो का विमोचन किया गया। एक साल बेमिसाल टैग लाइन पर यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में सरकार की उपलब्धियों को पिरोया गया है। जिसमें 1124 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, अतिथियों की रिमोट बटन दबाकर दी सौगात, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की लाइव सैंड आर्ट की प्रस्तुति। सरकार की योजनाओं को सैंड आर्ट में उकेरा गया है। सीएम के नेतृत्व में विकास के आयाम गढ़े जा रहे- किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का यह आयोजन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक वर्ष में साय सरकार ने मोदी की बड़ी गारंटी पूरी की। CM के नेतृत्व में सरकार अविरल गति से विकास के नए आयाम तय कर रही है। मैं CM और मंत्री मंडल के सदस्यों को बधाई देता हूं. एक साल पहले आज के दिन सीएम ने संकल्प लिया था। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, यह संकल्प पूरा हो रहा है। जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका CM साय छत्तीसगढ़ी में संबोधन देते हुए कहा कि, आज छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। श्री नड्डा के नेतृत्व में हिमाचल, ओडिशा, महाराष्ट्र में सरकार बनी। आज एक साल पहले इसी स्थान पर शपथ समारोह हुआ था। जनता का जन सैलाब उमड़ा था. कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के बाद जनता आशीर्वाद देने आई थी। मैं देव तुल्य जनता को धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस ने 36 वादों में एक भी वादे पूरे नहीं किए। छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 18 लाख लोगों को PM आवास से वंचित कर दिया था। कांग्रेस ने गरीबों का हक छिनने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने तब नारा दिया था कि, अऊ नई सहिबो बदल के रहीबो। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका। तत्कालीन कांग्रेस सरकार बहुत ओवर कॉन्फिडेंट थी। मगर जनता ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को सबक सिखाया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक बताया जा रहा है कि, बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे पहुंचें। जहां 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement