होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

ओम माथुर होंगे छत्तीसगढ़ BJP के चुनाव प्रभारी, मंत्री मंडाविया सह प्रभारी बनाए गए

Featured Image

admin

Updated At: 08 Jul 2023 at 01:06 AM

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओपी माथुर को पार्टी ने अब चुनाव की कमान भी सौंप दी है। भाजपा ने शुक्रवार को ओम माथुर को प्रदेश का चुनाव प्रभारी बना दिया है। वह केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल हैं। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया काे सह प्रभारी बनाया गया है। ओम माथुर के साथ ही भाजपा ने तीन अन्य प्रदेशों के भी चुनाव प्रभारी बनाए हैं। इनमें राजस्थान का चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावडेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेता ओम माथुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही माथुर लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को फिर से एकजुट करने का काम किया है। वहीं संगठनात्मक रूप से भी प्रदेश के नेता उनके खिलाफ नहीं जाते। वहीं उनका राजनीतिक अनुभव भी काफी लंबा है। उनके प्रभार में भाजपा राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बड़े राज्य जीत चुकी है। संभवत: ऐसे में पार्टी किसी अन्य को चुनाव प्रभारी बनाकर दो पावर सेंटर नहीं बनाना चाहती। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास राव कहते हैं कि ओम माथुर की छवि दबंग नेताओं की है। वह दिल्ली के भी करीबी हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर बड़े नेता भी उनसे दबते हैं। दिल्ली से छत्तीसगढ़ दूर होने के कारण ही पार्टी ने ओम माथुर पर भरोसा जताया है। इसके अलावा पिछले आठ महीने से माथुर लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पदाधिकारियों, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति को समझा है। केंद्रीय चुनाव समिति में भी है उनकी भूमिका ओम प्रकाश माथुर को भाजपा ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल किया है। माथुर लंबे समय तक केंद्रीय टीम में उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रहे। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के काफी नजदीकी नेताओं में रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष का पद भी मिला, साथ ही गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में प्रभारी भी बनाया गया था। 10 महीने पहले बनााए गए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को करीब 10 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई है। उनके पहले डी. पुरुंदेश्वरी प्रभारी थीं। केंद्रीय नेतृत्व ने उनको अचानक हटाकर माथुर को प्रभारी बना दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में भी बड़े बदलाव किए गए थे। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता तक को बदल दिया था। अब फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा खत्म होने के महज कुछ घंटों बाद ही ओम माथुर को नई जिम्मेदारी देने का आदेश जारी हो गया। ओम माथुर ने कहा था- वह छत्तीसगढ़ को चुनौती नहीं मानते करीब आठ महीने पहले प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ओम माथुर पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने पहली बात कही थी, वह ये कि छत्तीसगढ़ को चुनौती नहीं मानते हैं। सत्ता तो आती-जाती रहती है, लेकिन इस पर भाजपा आएगी तो परमानेंट आएगी। भाजपा हर चुनाव को चुनौती मानकर चलती है, चाहे छोटा चुनाव हो या बड़ा। भाजपा अब आएगी छत्तीसगढ़ में आएगी तो जाएगी नहीं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement