*अब महिलाएं करेंगी संघ का नेतृत्व, 2025 में संगठन की जिम्मेदारी देने की तैयारी*

admin
Updated At: 04 Oct 2022 at 12:14 PM
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिलने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार संघ के स्थापना की 100 वीं वर्षगांठ यानि कि 2025 तक राष्ट्र सेविका समिति में शामिल महिलाएं संघ में शामिल की जा सकती है।
संघ के 97 साल के इतिहास में कोई महिला इस पद पर नहीं रही है। महिलाओं को प्रमुख पदों की नियुक्ति देने पर संघ में सहमति बन चुकी है।
सहकार्यवाह और सह सरकार्यवाह की मिलेगी जिम्मेदारी
पिछले कुछ सालों में संघ के सामने ये सवाल उठता रहा है कि संगठन के ढांचे में शीर्ष स्थानों पर महिलाएं क्यों नहीं है। लेकिन इस बार इस सवाल का जवाब दिए जाने की तैयारी है।
संघ की सहमति बनी है कि सह कार्यवाह और सह सरकार्यवाह की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। आने वाले समय में राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी स्वयं सेविकाओं को संघ में आने का मौका मिलेगा।
महिलाओं को संघ में दिया गया है अहम सम्मान
ऐसा नहीं है कि महिलाओं को संघ में भूमिका नहीं दी जाती। लंबे समय से आरोप लगता रहा है कि संघ आधी आबादी से कट रहता है जो कि निराधार है। संघ की स्थापना के 11 साल बाद 1936 से ही संघ में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं के लिए बाल शाखा, तरुण शाखा और राष्ट्र सेविका समिति है। देशभर में राष्ट्र सेविका समिति की 3500 से अधिक शाखाएं हैं। वर्तमान में शांतक्का इसकी प्रमुख हैं।
पिछले साल दिल्ली में विदेशी प्रतिनिधियों ने बातचीत के दौरान संघ प्रमुख भागवत से इस संबंध में कई सवाल किए थे। इसके बाद ही महिला स्वयंसेविकाओं को जिम्मेदारी देने को लेकर गंभीरता से मंथन शुरू हुआ।
संघ के सदस्य जब दशहरा कार्यक्रम के लिए संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने के लिए गए तो वहां भी महिलाओं को लेकर संघ की सोच पर बात हुई थी। इसके बाद ही संघ इस फैसले पर पहुंचा।
पर्वतारोही संतोष यादव होंगी दशहरा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
इसी सहमति को अमलीजामा पहनाने के लिए नागपुर में संघ दशहरा कार्यक्रम में पहली बार किसी महिला को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है।पर्वतारोही संतोष यादव इस बार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement