अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे चंद्रचूड़? पूर्व सीजेआई ने बताया अपना प्लान, जानिए क्या कहा

admin
Updated At: 25 Nov 2024 at 09:44 PM
नई दिल्ली: देश के पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने रिटायर हो चुके जजों को राजनीति में शामिल होने से मना किया है। उनका मानना है कि रिटायरमेंट के बाद भी जजों को कानून का रखवाला माना जाता है। इसलिए उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे न्यायिक प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठे।एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में बोलते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि समाज रिटायरमेंट के बाद भी जजों को जज के रूप में ही देखता है। इसलिए समाज उनसे वही उम्मीदें रखता है जो एक जज से होती हैं। भले ही वे पद पर न हों। उन्होंने कहा कि समाज आपको पद छोड़ने के बाद भी एक जज के रूप में देखता है। इसलिए, जो चीजें आम नागरिकों के लिए ठीक हैं, समाज को उम्मीद है कि जजों के लिए ठीक नहीं होंगी, भले ही वे पद पर न हों।
छत्तीसगढ़ में दो नई सुविधाएं: 25 हजार अतिरिक्त शुल्क देकर घर बैठे कराएं रजिस्ट्री
जस्टिस चंद्रचूड़ ने दो साल तक देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया। इस महीने की शुरुआत में वो रिटायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हर जज को खुद तय करना है कि रिटायरमेंट के बाद उनके फैसले उनके जज के रूप में किए गए काम को कैसे प्रभावित करेंगे। अगर कोई जज रिटायरमेंट के तुरंत बाद राजनीति में शामिल होता है, तो इससे यह धारणा बन सकती है कि उसका न्यायिक कार्य उसकी राजनीति से प्रभावित था। उन्होंने कहा कि यह हर जज को तय करना है कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका कोई फैसला उनके द्वारा जज के रूप में किए गए काम को कैसे प्रभावित करेगा। अगर कोई जज रिटायरमेंट के तुरंत बाद राजनीति में शामिल होता है, तो इससे यह धारणा बन सकती है कि उसका न्यायिक कार्य किस हद तक उसके द्वारा अपनाई गई राजनीति से प्रभावित था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement