नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा: राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, 8 जून को शपथ और 7 जून को सांसदों की बुलाई बैठक

admin
Updated At: 05 Jun 2024 at 08:06 PM
18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 2024 के आम चुनावों में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला। वह 240 सीटों पर सिमट गई, जो बहुमत के आंकड़े से 32 कम है। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ NDA ने तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। NDA आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इसलिए गठबंधन के सहयोगियों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है, जो शाम 4 बजे से शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को खुद फोन कर इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा। NDA में टीडीपी 15 सीटों के साथ दूसरी तो नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
NDA की बैठक से पहले प्रधानमंत्री के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Live Update...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की मीटिंग के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
पीएम मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। 7 जून को एनडीए सांसदों की बैठक बुलाई है।
JDS नेता और कर्नाटक के मांड्या से वियजी सांसद एचडी कुमारस्वामी ने NDA की बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से बिना किसी बड़े एजेंडे के बैठक में शामिल हो रहा हूं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी बाधा के सरकार बनाना चाहते है। चंद्रबाबू नायडू एक परिपक्व राजनेता हैं, वह कहीं नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार भी कोई नकारात्मक कदम नहीं उठाएंगे।
JDU(U) प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि NDA की बैठक दिल्ली में हो रही है। नीतीश कुमार बैठक में भाग ले रहे हैं। हमारी पार्टी एनडीए को समर्थन देने के साथ-साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का वादा करते हुए पत्र भी सौंपेगी। वापस जाने (INDI गठबंधन में) का कोई सवाल ही नहीं है।
AJSU अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि इस बार विपक्ष ने राष्ट्रीय एजेंडे को किनारे करके स्थानीय मुद्दे या लोगों को गुमराह करने वाले मुद्दे चुने। जैसे, उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। पिछले 10 सालों में यह अचानक से आया और चुनावी एजेंडा बन गया। एनडीए विकास का पर्याय है, चाहे इसका नेतृत्व अटल जी कर रहे हों या पीएम मोदी।
TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली रवाना होने से पहले विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, मैं अनुभवी शख्स हूं। मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं, मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपना विश्वास जताया है। ओडिशा में भाजपा ने 21 में से 20 सीटें जीतीं। पहली बार भाजपा राज्य में भी अपनी सरकार बनाएगी।
चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच क्या चर्चा हुई? जवाब में चिराग ने कहा कि यह चर्चा करने का दिन नहीं था, बल्कि केवल सीएम को बधाई देने का दिन था। जिस तरह से सीएम ने हमारे गठबंधन को मजबूत किया है। बिहार में एनडीए के प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी के साथ-साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व को जाता है। मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उन्हें बधाई देने, उनका धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मुलाकात की। अब हम एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा सांसद नितिन गडकरी एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझ पर तीसरी बार भरोसा जताया है। मुझे तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। मैं इसका उपयोग देश के विकास के लिए काम करने में करूंगा।
केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद से भाजपा सांसद जी किशन रेड्डी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी दल हमारे साथ हैं। हमने सभी से बात की है। यह कोई नया गठबंधन नहीं है, हम चुनाव से पहले भी गठबंधन में थे। हमने साथ मिलकर काम किया है। एनडीए को जनादेश मिला है।
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन आज होने वाली एनडीए की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) से भाजपा सांसद नारायण राणे एनडीए की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचे। उन्होंने हमें बैठक का एजेंडा नहीं पता। हमें यहां बुलाया गया है, इसलिए हम आए हैं। जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जाता है।
नीतीश-नायडू किंगमेकर
आम चुनाव में दोनों ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी खेमे में शामिल होने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं ने नीतीश और नायडू से संपर्क किया है। INDIA गठबंधन के पास 234 सीटें हैं। संख्या बढ़ने और बहुमत हासिल करने लिए INDIA गठबंधन को JDU और TDP दोनों के समर्थन और कुछ गैर-गठबंधन सांसदों की जरूरत है।
यहां खास बात यह है कि सियासत में 'पलटी मार' के नाम से मशहूर नीतीश कुमार सुबह 10:40 बजे जिस विस्तारा फ्लाइट UK-718 से दिल्ली रवाना हुए, उसी फ्लाइट से आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे। वहीं तेजस्वी यादव शाम को INDIA गठबंधन की होने वाली बैठक में शामिल होंगे।
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट में आगे-पीछे बैठे हैं। बिहार से दिल्ली के लिए चल दिए हैं। इधर, कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली पर 'नीतीश कुमार वापस आओ' के नारे लग रहे हैं।
केसी त्यागी ने अटकलों को किया खारिज
नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और JDU नेता केसी त्यागी ने मंगलवार, 4 जून को एएनआई को बताया कि पार्टी एनडीए में बनी रहेगी और INDIA खेमे में जाने की किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया। दूसरे किंगमेकर, नायडू ने आंध्र प्रदेश में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि टीडीपी और भाजपा मिलकर राज्य का पुनर्निर्माण करेंगे।
हालांकि, यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ये दोनों नेता पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने आखिरी समय में अपने पाले में आने से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने की चर्चाओं का नेतृत्व किया था।
मीटिंग में ये नेता होंगे शामिल
NDA की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी आ रहे हैं। शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और हिंदुत्व आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, लोजपा नेता चिराग पासवान और जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी भी आ रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement