Gangster Encounter : : मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में जमशेदपुर में ढेर

Faizan Ashraf
Updated At: 30 Mar 2025 at 10:17 AM
Gangster Anuj Kanaujia Killed in Encounter
उत्तर प्रदेश STF और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार (30 मार्च) को दोनों टीमों ने मिलकर मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर कर दिया। जमशेदपुर में हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं, जिसमें ढाई लाख के इनामी अनुज को पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही भी घायल हो गए, जिन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया है।
कैसे मारा गया अनुज?
UP STF को सूचना मिली थी कि अनुज जमशेदपुर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहा है। इस पर यूपी STF ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। शनिवार रात 10:30 बजे पुलिस ने अनुज के ठिकाने को घेर लिया। खुद को घिरता देख अनुज ने रविवार तड़के पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ के दौरान अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम फटा नहीं।
25 राउंड चली गोलियां, STF अफसर घायल
मुठभेड़ में दोनों तरफ से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही के कंधे पर गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्तार अंसारी का राइट हैंड था अनुज
मऊ के चिरैयाकोट कस्बे के बहलोलपुर निवासी अनुज कनौजिया का अपराधिक सफर बेहद खतरनाक था। 17 साल की उम्र में वह घर छोड़कर मुख्तार अंसारी के गैंग में शामिल हो गया। मुख्तार उसे अपनी अपराधी गतिविधियों में इस्तेमाल करता था और पुलिस से बचाने में मदद करता था।
अनुज दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग करता था और उसने कई राज्यों में अपना अपराध का नेटवर्क फैला लिया था। मुख्तार गैंग उसका इस्तेमाल जमीन कब्जाने और सरकारी ठेकों में दबदबा बनाने के लिए करता था।
23 से ज्यादा गंभीर अपराधों में था वांछित
अनुज कनौजिया पर हत्या, लूट, सुपारी किलिंग और जबरन वसूली सहित 23 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज थे। मऊ और गाजीपुर के कई थानों में उसके खिलाफ केस थे। मऊ कोतवाली में सबसे ज्यादा 6 मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे अनुज पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
घर पर चला था बुलडोजर, फिर भी नहीं टूटा अनुज
पुलिस ने अनुज पर दबाव बनाने के लिए आजमगढ़ में उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया था। उसके परिजनों को जेल भेज दिया गया और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 21 सितंबर 2021 को कोर्ट के आदेश पर उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई थी।
पत्नी भी गैंगस्टर, मऊ जेल में बंद
अनुज की पत्नी रीना भी गैंगस्टर है और फिलहाल मऊ जेल में बंद है। शादी के बाद वह अनुज के अवैध धंधों को संभालती थी। 2023 में रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया था। जेल में उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं। रीना पहले अनुज की प्रेमिका थी और उसकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement