छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा, प्रदेश एक बार फिर खुशहाली व विकास की ओर बढ़ेगा : अरुण साव

admin
Updated At: 13 Aug 2023 at 04:13 AM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से कमल खिलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ एक बार फिर खुशहाली व विकास की ओर बढेगा। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के बाद साव शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता, पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए और प्रदेश की अन्यायी-अत्याचारी, वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस की भ्रष्ट भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हम पूरी ताकत से लगे हुए हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और विश्वास है, जनता का जो आशीर्वाद मिल रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि निश्चित रूप से अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी ने जिन सपनों को संजोकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, उन सपनों को साकार करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर प्रदेश में कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि इस एक वर्ष में पार्टी की ओर कई बड़े-बड़े कार्यक्रम, आंदोलन किए गए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है, जनता में भाजपा के प्रति विश्वास जागा है और पूरी ताकत से आज एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतर चुका है। हम सब पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं और इस लिहाज से हम हर वह काम करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की अन्यायी-अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिले।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव का शनिवार को रायपुर पहुँचने पर एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और जयघोषों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान साव को भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। हाल ही 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने के बाद साव शनिवार को राजधानी लौटे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, कार्यालय सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता व अमित साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजय शुक्ला, रायपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष टंकराम वर्मा, रायपुर जिला (शहर) महामंत्री सत्यम दुवा, भारतीय जनता युवा मेर्चा अध्यक्ष गोविन्दा गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement