लोकसभा चुनाव : अब 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति में तय होंगे भाजपा के प्रत्याशी

admin
Updated At: 27 Feb 2024 at 01:33 PM
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की फरवरी के अंत में प्रत्याशियों की पहली सूची लाने की तैयारी है। एक दिन पहले ही दिल्ली में छत्तीसगढ़ सहित बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ ही राज्यों के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बैठक हुई है। इस बैठक में प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के दावेदारों पर मंथन किया गया है। भाजपा की पहली सूची तय करने अब 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।
इस बैठक में 125 सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय करके घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की पांच सीटों के प्रत्याशियों का नाम भी इस सूची में तय होने की संभावना है। प्रदेश की 11 सीटों पर यहां थोक में दावेदार हैं। भाजपा का राष्ट्रीय संगठन इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों को जीतने की रणनीति पर काम कर रहा है। प्रत्याशियों के लिए राष्ट्रीय संगठन ने तो अपना सर्वे कराया ही है, इसी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह की टीम ने भी सर्वे किया है।
ये हैं दावेदार
रायपुर - सुनील सोनी, केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, शिवरतन शर्मा, उज्जवल दीपक, लक्ष्मी वर्मा।
दुर्ग - विजय बघेल, सरोज पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय।
राजनांदगांव - संतोष पांडेय, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, कोमल जंघेल, खूबचंद पारख ।
कोरबा - रणविजय सिंह जूदेव, सरोज पांडेय, जोगेश लांबा, विकास महतो, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव ।
बिलासपुर - लखनलाल साहू,भूपेंद्र सवन्नी, अमर अग्रवाल, हर्षिता पांडेय।
जांजगीर-चांपा - गुहाराम अजगले, निर्मल सिन्हा, कमला देवी पाटले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी।
महासमुंद - चुन्नीलाल साहू, चंदूलाल साहू, अजय चंद्राकर,श्वेता शर्मा।
बस्तर - दिनेश कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, लता उसेंडी।
कांकेर- मोहन मंडावी, विकास मरकाम, राधेलाल नाग।
सरगुजा - चिंतामणी महाराज, रामसेवक पैकरा, कमलभान मरावी, चंपा देवी पावले, रेणुका सिंह।
रायगढ़ - गेंद बिहारी सिंह,रोहित साय, गणेशराम भगत, रवि भगत, गोमती साय।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement