जानें फिर कैसे हासिल किया पहला पायदान, एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

admin
Updated At: 28 Feb 2023 at 06:02 PM
अरबपति एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पिछले साल ही अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने वाले फ्रेंच लग्जरी ब्रांड लुइस वित्तों के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर दिया है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले एलन मस्क की संपत्ति में 2023 में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह रही है उनकी ऑटो कंपनी टेस्ला के शेयरों में इजाफा। इस साल टेस्ला के स्टॉक्स में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते एलन मस्क ने 2023 में ही अपनी संपत्ति में 36 फीसदी यानी 50 अरब डॉलर जोड़े। गौरतलब है कि दिसंबर के अंत तक मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक आ गई थी। इस दौरान वे अपनी संपत्ति में 200 अरब डॉलर गंवाने वाले पहले शख्स बन गए थे। अक्तूबर में 44 अरब डॉलर से ट्विटर के अधिग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की। इतना ही नहीं कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement