करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप

admin
Updated At: 21 Jan 2023 at 07:55 PM
करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को एक मॉडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत बांगुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच चल रही है।सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से भी जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, सुरजीत सिंह ने दावा किया था कि वह 15 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती को कपूर हॉस्पिटल के शव गृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था। अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।सुरजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'संदीप सिंह इस मामले के मास्टरमाइंड हैं। मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो। इस पर वह मुझसे बोले कि नहीं, मैं सुशांत का दोस्त हूं। मुझसे बदतमीजी से बात की। वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गए थे और सब को दिशा निर्देश दे रहे थे। उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement