होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

कोरोना में प्रभावित रही जांच, 2020 से 2022 के बीच 40% बढ़े टीबी के मरीज, एक साल में 24 लाख नए केस

Featured Image

admin

Updated At: 16 Mar 2023 at 01:48 PM

पहली बार देश में टीबी के रिकाॅर्ड मरीजों तक पहुंचने में सरकार कामयाब रही है। बीते एक ही साल में सरकार ने 24.22 लाख नए मरीजों की पहचान की है जिनमें से 30 फीसदी से ज्यादा मरीजों की सूचना निजी अस्पतालों के जरिये मिली है। वर्ष 2019 के बाद नए मरीजों की संख्या सबसे अधिक है क्योंकि कोरोना महामारी के चलते 2020 और 2021 में टीबी अभियान सबसे अधिक प्रभावित रहा था। आगामी 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमें बताया गया है कि 2019 में 24,00,429 मरीजों को पंजीकृत किया गया जबकि 2022 में यह संख्या 24,22,891 दर्ज की गई जो अब तक सबसे अधिक आंकड़ा है। 2020 में 18,12,345 और 2021 में 21,43,814 मरीज मिले थे। मंत्रालय का मानना है कि इस कामयाबी में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र का सहयोग भी रहा है। निजी क्षेत्र ने विशेष रूप से अपने 2019 के लक्ष्य को पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में जिला स्तर पर काफी सहयोग मिल रहा है। 2012 में 14 लाख से अधिक मरीज मिले थे जो 2019 में 24 लाख तक पहुंचे। यानी इन सात साल में टीबी के नए मरीजों की संख्या में 63% की वृद्धि हुई जबकि 2020 से 2022 के बीच यह बढ़ोतरी 40% से अधिक दर्ज की गई। सभी मरीजों की सूचना नहीं दे रहे प्राइवेट अस्पताल आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो में से एक रोगी (56.1%) टीबी के लक्षण होने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचा लेकिन चार में से केवल एक टीबी रोगी की सूचना निजी अस्पतालों से सरकार तक पहुंची है। इसी तरह महाराष्ट्र में 10 में से लगभग 6 मरीज (65.9%) निजी क्षेत्र में जाते हैं, लेकिन यहां केवल चार (43%) मरीजों की सूचना दी जा रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Advertisement