होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

International Women's Day : : सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सभी यूनिटों में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 08 Mar 2025 at 10:39 PM

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के मार्गदर्शन एवं वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ।

वाइस चेयरमैन ने कहा की आज महिलाएं किसी से कम नहीं वे नया इतिहास लिख रही हैं,और सुन्दर भविष्य गढ़ रही हैं तथा हर चुनौती को पार कर रही है,आज समूचा विश्व नारी शक्ति से प्रभावित है,जबकि भारत में यह सदियों से पूजनीय रही है और प्रत्येक कार्य में बराबर की भागीदार रही है और 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है।

यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह महसूस कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।

भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है। इसीलिए अब कहा जाने लगा है कि भारतीय महिलाओं की सीमाएं आकाश की तरह अंतहीन हो गई हैं।

आज के कार्यक्रम में एसडीपीएल,यूबीएल , आईबीएल, एसडीपीएल यूनिट के निदेशक नवनीत अग्रवाल, विकास मित्तल, अनूप अग्रवाल,राजपाल चोकर, अपने अपने यूनिट में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीईओ ने किया। सीएचआरओ डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की सभी प्लांट निदेशक की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और आज सभी महिलाओं का ड्रीम है की उन्हें सुपीरियर ग्रुप में जॉब करने का अवसर मिले।

वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में ग्रुप तेजी से प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहा है। इसके साथ ही डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा की आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। भारत की बात करें, तो यहां की स्त्रियों में असीम संभावनाएं हैं और वे तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही हैं, जिसमें भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है।

यह यात्रा 1950 में संविधान लागू होने के साथ शुरू हो गई थी। इसमें महिला और पुरुष, दोनों को बराबर माना गया है।आधुनिक दौर में एक महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन की असीम शक्ति है। यह शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक महिला घर की दहलीज से बाहर आकर खुद को कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं ही महिला सशक्तीकरण की पर्यायवाची और पूरक हैं। अपने शहर में एक ठेले पर सब्जी बेचने से लेकर बड़े उद्योग की ऑनर तक ऐसे कई उदाहरण हैं जो महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर रही हैं। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने चेयरमैन,वाइस चेयरमैन, सीईओ के प्रति आभार जताया और कहा कि आपके नेतृत्व में यह ग्रुप बहुत जल्द वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement