विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया; राहुल ने छक्के से खत्म किया मैच

admin
Updated At: 09 Oct 2023 at 03:37 AM
वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए और अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाए। उन्होंने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। बल्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
विराट कोहली 116 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। कोहली ने अपनी पारी में छह चौके लगाए और राहुल के साथ 165 रन की साझेदारी की। हालांकि, वह मैच नहीं खत्म कर सके और अपने शतक से भी चूक गए, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए हैं। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है। राहुल के साथ हार्दिक क्रीज पर हैं।
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। विराट और राहुल के बीच बेहतरीन साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। दोनों की साझेदारी भी 150 रन की हो चुकी है। कोहली अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।
विराट कोहली और लोकेश राहुल की शानदार साझेदारी ने मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी है। 200 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद से ये दोनों भारत का स्कोर 140 रन तक ले आए हैं। अब दोनों आसानी से रन बना रहे हैं और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है।
लोकेश राहुल ने 72 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका 16वां अर्धशतक है। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की है और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई है। अब उनकी कोशिश बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने की होगी। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है।
विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 146 गेंद में 100 रन जोड़े हैं और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई है। भारत ने दो रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित, ईशान और श्रेयस खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद इन दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की है और मैच में टीम इंडिया को वापस ले आए हैं। कोहली का अर्धशतक हो चुका है और राहुल इसके बेहद करीब हैं।
विराट कोहली ने 75 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे में उनका 67वां अर्धशतक है। उन्हें 12 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। इसके बाद से वह बहुत संभलकर खेले हैं और आसानी से रन बना रहे हैं।
विराट कोहली और लोकेश राहुल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों ने बहुत ही संयमित पारी खेली है और अब आसानी से रन बना रहे हैं। दोनों की साझेदारी 100 रन के करीब पहुंच रही है और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो रही है।
दो रन पर भारत के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। हालांकि, ये दोनों क्रीज पर उतने सहज नहीं दिखे हैं, लेकिन रन बनाने और साझेदारी करने में सफल रहे हैं। दोनों के बीच 83 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब यह जोड़ी बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेगी। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/3 है।
दो रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कोहली और राहुल ने भारत की पारी संभाली है। ये दोनों मिलकरटीम इंडिया का स्कोर 30 रन के पार ले गए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है।
विराट कोहली को 12 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला है। जोश हेजलवुड की गेंद पर कोहली ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में ऊपर चली गई। मिचेल मार्श कैच पकड़ने के लिए गए, लेकिन गेंद कभी उनके हाथ ही नहीं आई। इस तरह विराट क्रीज पर बने हुए हैं। लोकेश राहुल उनके साथ हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/3 है।
इस मैच में भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। यह पहला मौका है, जब किसी वनडे मैच में भारत के शुरुआती चार बल्लेबाजों में तीन कोई रन नहीं बना सके। वहीं, यह तीसरी बार है, जब भारत के दोनों ओपनर खाता खोले बिना आउट हुए हैं। विश्व कप में दूसरी बार ऐसा हुआ है।
दो रन के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारत के तीन अहम बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। ईशान और रोहित के बाद श्रेयस अय्यर भी खाता खोले बिना आउट हुए। श्रेयस को जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। 200 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मुश्किल में आ चुकी है। अब विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं।
दो रन के स्कोर पर ही भारत के दो विकेट गिर चुके हैं। जोश हेजलवुड ने रोहित शर्मा को विकेटों के सामने फंसाया। रोहित ने छह गेंद का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके।
दो रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। स्टार्क ने उन्हें कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। किशन पहली ही गेंद में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। अब रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement