होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

इंडिया ने चीन को मात देते हुए लगातार तीसरी मैच जीती

Featured Image

admin

Updated At: 01 Nov 2023 at 12:28 AM

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत ने चीन पर जीत हासिल करते हुए हैट्रिक जीत दर्ज की और जापान की भी विजयी हैट्रिक, मलेशिया ने कोरिया को ड्रॉ पर रोका इण्डिया बनाम चीन रांची, 30 अक्टूबर: भारत और जापान की महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में सोमवार को अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। भारत ने चीन को 2-1 से जबकि जापान ने थाईलैंड को 4-0 से शिकस्त दी। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। वर्ल्ड नंबर-7 भारतीय टीम ने एशियाई खेलों 2023 की स्वर्ण पदक विजेता चीन के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर के अंदर ही अपना खाता खोल लिया। मेजबान टीम के लिए यह गोल दीपिका ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। चार बार के एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल मिडफील्डर सलीमा टेटे के स्टिक से 26वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में आया। हालांकि चीन ने भी तीसरे क्वार्टर में गोल करके अपना खाता खोल लिया। टीम के लिए यह गोल जियाकी झोंग ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन भारतीय टीम ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखते हुए एक गोल की बढ़त के साथ मैच को 2-1 से जीत लिया और अपनी विजयी हैट्रिक पूरी कर ली। जापान महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। जापान बनाम थाईलैंड जापान ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड को 4-0 से रौंद दिया। जापान के लिए मेइ तोरियामा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। जापान ने फिर 34वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। टीम के लिए दूसरा गोल कप्तान यूरी नगाई ने 34वें मिनट में मैदानी गोल और फिर काना उराता ने 35वें मिनट में मैदानी गोल दागे। मुकाबले में अपनी लगातार पकड़ बनाए रखने के बाद जापान का अटैक चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी जारी रहा। वर्ल्ड रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज जापान ने 50वें मिनट में चिको फुजिबायाशी के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 4-0 तक करने के बाद आसान जीत दर्ज कर ली। जापान की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि थाईलैंड की लगातार तीसरी हार है। वर्ल्ड नंबर-29 थाईलैंड की टीम तीन मैचों में ही अब तक 17 गोल खा चुकी है और सिर्फ एक ही गोल कर पाई है। मलेशिया बनाम कोरिया इससे पहले, दिन के पहले मुकाबले में कोरिया और मलेशिया आमने-सामने हुई। कोरिया अपनी दूसरी और मलेशिया की टीम अपना खाता खोलने के लिए मुकाबले में उतरी। लेकिन दोनों टीमों को अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कोरिया ने दूसरे हाफ में अपने आक्रमण और ज्यादा तेज कर दिए और उसे इसका फायदा भी मिला। वर्ल्ड नंबर-12 कोरिया ने 35वें मिनट में सिओ सुयोंग के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। सुयोंग को हालांकि 57वें मिनट में ग्रीन कार्ड का सामना करना पड़ा। इसी बीच, मलेशिया ने मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। मलेशिया के लिए यह गोल अजहर नूर ने 58वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा। वर्ल्ड नंबर-19 मलेशिया को अभी भी तीन मैचों में अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। कौन कौन देश है शामिल राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 की रजत पदक विजेता टीम है। कौन देश किस तालिका पर है भारत की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। मेजबान टीम के अब नौ अंक हो गए हैं और वो छह टीमों की अंकतालिका में मजबूती के साथ टॉप पर कायम है। जापान भी लगातार तीन जीत के बाद नौ अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोरिया तीसरे और चीन चौथे नंबर पर है। मलेशिया पांचवें और थाईलैंड छठे नंबर पर है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement