डिजाइन के मामले में OPPO Find N2 Flip ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन

admin
Updated At: 22 Feb 2023 at 08:29 PM
ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip को पेश किया है। OPPO Find N2 Flip को पिछले सप्ताह लंदन में एक इवेंट में पेश किया गया है। OPPO Find N2 Flip की डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। OPPO Find N2 Flip की डिजाइन के लिए ओप्पो ने पांच वर्षों तक रिसर्च किया है।
OPPO Find N2 Flip के साथ पॉलिश एल्यूमीनियम फ्रेम और बैक पैनल पर मैटे ग्लास फिनिश मिलता है। यह ग्लास कर्व्ड एड के साथ आता है। यह डिजाइन फोन को हैंडी और ग्रिप वाला बनाती है। OPPO Find N2 Flip के साथ फ्लूइड डिजाइन मिलती है और बेजललेस कवर डिस्प्ले है।OPPO Find N2 Flip के साथ 3.26 इंच की वर्टिकल डिस्प्ले मिलती है जिसकी मदद से 17: 9 वर्टिकल लेआउट मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक OPPO Find N2 Flip में अब तक की सबसे बड़ी कवर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसके साथ सबसे अधिक फास्ट चार्जिंग मिलती है। Find N2 Flip का कुल वजन 191 ग्राम है और यह 7.45mm स्लिम फोन है। OPPO Find N2 Flip को दो कलर मूनलाइट पर्पल और एस्ट्रल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ 3.26 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement