हेमंत श्रॉफ से बॉलीवुड के 'टाइगर' कैसे बने जैकी श्रॉफ के बेटे

admin
Updated At: 02 Mar 2023 at 05:42 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री में महज कुछ साल में ही अपनी अलग पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ का आज 33वां जन्मदिन है। टाइगर डांस, रोमांस, एक्शन वाली हर तरह की फिल्मों में फिट हो जाते हैं। टाइगर की गिनती आज बॉलीवुड के फेमस सितारों में की जाती है। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। स्टारकिड होने के बावजूद टाइगर ने खुद के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...2 मार्च 1990 में टाइगर का जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम आयशा श्रॉफ है, जो फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। वह अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाती हैं। वहीं, उनके पिता जैकी श्रॉफ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पिता की तरह ही टाइगर ने भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। हीरोपंती से फिल्मी दुनिया मे कदम रखने वाले टाइगर पर काफी लड़कियां मरती हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है कि टाइगर के बचपन का नाम हेमंत श्रॉफ है। पिता जैकी श्रॉफ उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे। तभी से उनका यह नाम चल पड़ा। फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने इसी नाम से अपनी पहचान बनाई। टाइगर ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में कई। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी से की। टाइगर ने तगड़ी बॉडी बना रखी हैं, उन्हें ताइक्वांडो में महारत हासिल है। साल 2014 में उन्हें ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था। जबरदस्त बॉडी के साथ मार्शल आर्ट में अच्छे अच्छो को धूल चटाने वाले टाइगर को डांस खूब पसंद है और वे माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन को अपना आइकॉन मानते हैं। टाइगर भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। कहा जाता है कि टाइगर हर सोमवार शिव का उपवास भी रखते हैं। साल 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती टाइगर की पहली फिल्म है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आईं थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। बागी में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री की भी खूब तारीफ हुई थी। वॉर टाइगर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। दर्शकों से इस फिल्म को खूब प्यार मिला। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। ऋतिक रोशन टाइगर के साथ इस फिल्म में नजर आए थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement