होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

गूगल ने इस साल लॉन्च किए 22 प्रोडक्ट और सर्विसेज, आप क्या-क्या जानते हैं?

Featured Image

admin

Updated At: 31 Dec 2022 at 05:58 PM

साल 2022 का आज यानी 31 दिसंबर को आखिरी दिन है। कल से कैलेंडर और साल दोनों बदल जाएंगे। हर साल की तरह 2022 भी टेक्नोलॉजी के मामले में काफी बेहतर रहा है। इस साल भी तमाम टेक कंपनियों ने अपने कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। गूगल इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी है लेकिन इसका दायरा प्रोडक्ट और अन्य सर्विसेज तक भी फैला है। साल 2022 में गूगल ने 22 प्रोडक्ट और सर्विसेज लॉन्च की हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर...

गूगल Pixel 7 और 7 Pro

गूगल ने अपने दो फ्लैगशिप Pixel 7 और 7 Pro को कई सालों बाद भारत में पेश किया है। इन दोनों फोन को अक्तूबर में बाजार में उपलब्ध कराया गया है। नए फोन के साथ बेहतर कैमरा और बेहतर परफॉरमेंस के साथ शानदार कलर में पेश किया गया है।

Android 13

साल 2022 में गूगल की प्रमुख लॉन्चिंग में एंड्रॉयड 13 भी शामिल है। एंड्रॉयड को नई प्राइवेसी फीचर्स और नई मल्टी डिवाइस एक्सपेरियंस के साथ पेश किया गया है। पिक्सल फोन को एंड्रॉयड 13 का अपडेट भी मिल रहा है। अन्य फोन के लिए जनवरी 2023 से एंड्रॉयड 13 का अपडेट जारी किया जाएगा।

Pixel Watch

यह गूगल की पहली स्मार्टवॉच है। ऐसे में साल 2022 गूगल के लिए बेहद ही खास रहा है। Pixel Watch को Wear OS के साथ पेश किया गया है जिसके साथ Fitbit के हेल्थ और फिटनेस फीचर का भी सपोर्ट है। Pixel Watch को गूगल होम एप, पिक्सल फोन और Pixel Buds के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Guided Frame

गाइडेड फ्रेम (Guided Frame) पिक्सल फोन कैमरे का एक खास फीचर है जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो देख नहीं सकते हैं। यह फीचर यूजर को बोलकर फ्रेम और कॉन्ट्रास्ट के बारे में जानकारी देता है ताकि ना देख सकने वाला यूजर भी बेस्ट फोटो क्लिक कर सकें।

Pixel Buds Pro

गूगल की 2022 की लॉन्चिंग लिस्ट में Pixel Buds Pro का भी नाम है। इसे बेस्ट ऑडियो क्वॉलिटी और साइलेंट सील, वॉल्यूम EQ और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन जैसे प्रीमियम ऑडियो फीचर के साथ लॉन्च किया गया है।

Real Tone

रियल टोन को पिछले साल Pixel 6 और 6a के लिए पेश किया गया था और इस साल इसे कई सारे बदलाव के साथ Pixel 7 और 7 Pro के लिए पेश किया गया है। यह फोटोग्राफी में स्किन टोन को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है।

Photo Unblur

किसी भी फोन के कैमरे के साथ आने वाला यह अब तक का बेस्ट फीचर है। फोटो अनब्लर किसी भी ब्लर (धूंधले) फोटो को क्लियर कर सकता है। वास्तव में यह गूगल फोटोज का फीचर है लेकिन यदि आपके पास पिक्सल फोन नहीं है तो इस फीचर के लिए आपको पैसे देने होंगे। Pixel 7 और Pixel 7 Pro में यह फीचर फ्री में उपलब्ध है।

Google Tensor G2

यह गूगल के इनहाउस प्रोसेसर का दूसरा वर्जन है। इसका पहला वर्जन पिक्सल 6 सीरीज के साथ पेश किया गया था। गूगल के दावे के मुताबिक यह एकलौता मोबाइल प्रोसेसर है जिसमें गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का सपोर्ट है।

Nest Doorbell

यह कंपनी का एक हार्डवेयर प्रोडक्ट है। इस डोरबेल की खासियत यह है कि बिजली कट जाने के बाद भी यह काम करता है। इसमें चार्जेबल बैटरी दी गई है। इसके अलावा यदि वाई-फाई भी बंद हो जाता है तो भी यह डोरबेल एक घंटे की रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Chromecast

गूगल ने नए Chromecast को Google TV (HD) सपोर्ट के साथ पेस किया है जिसमें गूगल टीवी स्ट्रीमिंग हब इनबिल्ट है।

Nest WiFi Pro

गूगल ने स्मार्ट होम के लिए Nest WiFi Pro को लॉन्च किया है जो कि Wi-Fi 6E सपोर्ट के साथ आता है। 6E, Wi-Fi 6 के मुकाबलो दोगुना फास्ट है। इसके साथ 6GHz रेडियो बैंड का सपोर्ट है। यह एक वाई-फाई राउटर है।

Google Home app

गूगल होम एप को पहले से बेहतर बनाया गया है ताकि आप अपने स्मार्ट होम के किसी भी गैजेट को इसके साथ कनेक्ट कर सकें और आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

Fitbit

गूगल ने इस साल तीन Fitbit डिवाइस पेश की हैं जिनमें Inspire 3, Versa 4 और Sense 2 शामिल हैं। तीनों पहले वाले वर्जन के मुकाबले पतले और आरामदायक हैं। इनकी बैटरी लाइफ पहले के मुकाबले बेहतर है।

Gmail

साल 2022 में जीमेल का शानदार मेकओवर हुआ है। इसे मैटेरियल Design 3 के साथ नया लुक मिला है। इनबॉक्स को पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है और जीमेल के साथ ही चैटिंग के लिए Google Meet का सपोर्ट दिया गया है।

Google Lens

गूगल लेंस का सपोर्ट पहले सर्च इंजन के साथ नहीं था लेकिन आप सीधे किसी वेब पेज या गूगल के पेज पर Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल लेंस, गूगल फोटोज एप के साथ लंबे समय से थे। गूगल लेंस की मदद से आप किसी भी चीज की पहचान कर सकते हैं और किसी फोटो या बैनर से टेक्स्ट को कॉपी भी कर सकते हैं।

Earth Engine

वैसे तो Earth Engine को 2010 में वैज्ञानिकों और एनजीओ के लिए लॉन्च किया गया था लेकिन इस साल इसे बिजनेस और सरकार के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Google Maps

गूगल मैप्स पर इमरसिव व्यू फीचर इसी साल सितंबर में लॉन्च किया गया है। नए अपडेट के बाद इसमें 250 एरियल व्यूज फोटोज को अपलोड किया गया है जो कि दुनिया के प्रमुख लैंडमार्क के हैं। इनमें टोक्यो टावर और एक्रोपोलिस की एरियल व्यू तस्वीरें भी शामिल हैं।

New creative features

गूगल फोटोज में नया क्रिएटिव फीचर आया है जो कि आपकी बेस्ट तस्वीरों को मेमोरीज में बदलता है। इसमें गूगल फोटोज एप तस्वीरों का चयन खुद ही करता है।

Google Docs

गूगल डॉक्स के लिए भी इस साल नए फीचर जारी किए गए हैं जिनमें पेजलेस फॉर्मेट भी शामिल है। इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी। इस फीचर के आने के बाद आप किसी भी स्क्रीन पर बिना पेज बदले पेज की साइज को एडजस्ट कर सकते हैं।

Chrome — including @tab

टैबलेट यूजर्स के लिए गूगल ने नया सर्च शॉर्टकट पेश किया है जो कि क्रोम ब्राउजर के लिए है।

AR shopping

AR शॉपिंग को गूगल ने इस साल खासतौर पर ब्यूटी लवर के लिए अपडेट किया है। इसकी मदद से आप फाउंडेशन का बेस्ट शेड्स सर्च कर सकते हैं। ऐसे में फाउंडेशन के स्किन टोन को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। इसमें आप फोटो लाइब्रेरी की फोटोज को भी अपलोड करके फाउंडेशन शेड्स चुन सकते हैं।

Google Wallet

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए गूगल ने इस साल Google Wallet पेश किया है जो कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें आप अपने क्रेडिट कार्ड से लेकर बोर्डिंग पास और वैक्सीन कार्ड को भी सेव कर सकते हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement