अब उड़ान भरेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी: : अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए 3 लाख की आर्थिक मदद

Faizan Ashraf
Updated At: 09 Apr 2025 at 06:58 PM
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के होनहार खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात दी है। अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगी। यह मदद खिलाड़ियों को यात्रा, प्रशिक्षण और तैयारी में सहयोग करेगी, ताकि उन्हें आर्थिक कारणों से कभी भी पीछे न हटना पड़े।
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत लागू की गई इस पहल में ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। खिलाड़ी अगर चयन पत्र और यात्रा टिकट की जानकारी प्रस्तुत करते हैं, तो मंत्री की सिफारिश और कलेक्टर की स्वीकृति के बाद उन्हें यह सहायता राशि मिल सकेगी।
खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि इस वर्ष खेल योजनाओं के लिए राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के छह प्रमुख बिंदु हैं:
गाँव और जिलों में खेल सुविधाओं का निर्माण
प्रतिभाओं की पहचान और मैदानों का उन्नयन
खेल क्लबों को आर्थिक सहायता
पारंपरिक खेलों को संरक्षण और बढ़ावा
स्टेडियम व इंडोर हॉल निर्माण में मदद
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन
जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर 80 लाख रुपए तक की राशि स्टेडियम और इंडोर हॉल के निर्माण में दी जाएगी। वहीं, 3 करोड़ रुपए तक की योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। खेल समितियों और क्लबों को भी 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिलेगी।
यह योजना राज्य की खेल प्रतिभाओं को उड़ान देने और "खेलो छत्तीसगढ़, बढ़ो छत्तीसगढ़" के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement