'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'

admin
Updated At: 24 Feb 2023 at 06:03 PM
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर युवा सितारों में गिने जाने वाले ध्रुव सरजा अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहने वाले अभिनेता ध्रुव सरजा इस समय अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मार्टिन' को लेकर चर्चाओं में हैं। ध्रुव सरजा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मार्टिन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोग इसमें 'केजीएफ' की झलक देख रहे हैं। अभिनेता ध्रुव सरजा की इस आगामी एक्शन फिल्म 'मार्टिन' का पहला टीजर सोशल मीडिया पर दस्तक दे चुका है। टीजर में ध्रुव के किरदार को एक क्रूर आदमी के रूप में पेश किया गया है, जो पाकिस्तानी आर्मी की बैंड बजाते हुए दिख रहा है। टीजर की शुरुआत पाकिस्तानी सेना के साथ होती है, जिन्हें एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। फिर टीजर में धमाके के साथ सरजा की एंट्री होती है। सरजा को टीजर में वन मैन आर्मी की तरह दर्शाया गया है, जो पाकिस्तानियों को बखूबी मजा चखा रहा है। टीजर के ज्यादातर हिस्से में ध्रुव सरजा को अकेले ही दुश्मनों से लड़ रहे हैं। सामने आए इस टीजर में अभिनेता निकितिन धीर की भी झलक देखने को मिलती है, हालांकि अभी फिल्म में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म में लोगों को एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। ध्रुव सरजा स्टारर के टीजर ने कन्नड़ फिल्म दर्शकों को प्रभावित किया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीजर में नजर आए एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स से दर्शकों को 'केजीएफ' के 'रॉकी भाई' की याद आ गई है।2.33 मिनट लंबा यह टीजर भारतीय सिनेमा के एक्शन से भरपूर मनोरंजन के फुल-प्रूफ फॉर्मूले पर बना है, जो सिनेमाघरों में वर्षों से हिट हो रहा है। विज़ुअलाइजेशन से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक इस टीजर का सभी कुछ दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। उदय के मेहता द्वारा निर्मित 'मार्टिन' को कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगू और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement