होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

दो बार हारे, 8 बार जीते पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के अजेय योद्धा रामपुकार सिंह, जीत का रिकार्ड बनाने वाली विधानसभा का 2023 के चुनाव के लिए कैसी है स्थिति पढ़िए एक रिपोर्ट

Featured Image

admin

Updated At: 02 Aug 2023 at 01:14 PM

समीर इरफ़ान /आसिफ हसन छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में पत्थलगांव विधानसभा सीट एक अहम सीट मानी जाती हैं यहाँ से वर्तमान विधायक रामपुकार सिंह 8 बार विधानसभा जीत कर रिकार्ड बना चुके है और छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक माने जाते है. पत्थलगांव सीट इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है कि इनके सामने भाजपा ने अपने नामी नेताओं को लड़ाया पर वे रामपुकार सिंह को हारने में नाकामयाब रहे. 2013 में भले ही वे भाजपा के कंवर समाज के नए चेहरे शिव शंकर साय से हार गए परन्तु भाजपा के विष्णु देव साय को दो बार हराया. आखिर क्यों है क्षेत्र में उनकी पकड़ रामपुकार सिंह बेहद सज्जन और वरिष्ठ नेता हैं जिनकी क्षेत्र में गहरी पैठ है उनकी मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र के युवा बुजुर्ग किसान सभी अच्छी तरह से जुड़े हुए है वे सभी का बराबर सम्मान करते है. हमेशा से लो प्रोफाइल रहकर जनता की सेवा करते है इसलिए उनसे जनता खुश रहती है चुनाव में भारी संख्या में वोट देकर कांग्रेस को जिताती रही है आपको बता दें की पत्थलगांव विधानसभा में किसान टमाटर सब्जी धान बड़े पैमाने पर उत्पादन करते है जिनके लिए शुरुआत के दौर में उन्होंने बालाझार तमता, पाकरगाँव जैसे बड़े डेम बनाये जिसका सीधा लाभ वहाँ के किसानों को मिला,किसान समृद्ध हुए और उन्होंने हर चुनाव में बढ़ चढ़ कर वोटिंग किया इसीप्रकार उन्होंने प्रमुख सड़क के साथ गाँव के सड़क बना कर सबका दिल जीता लेकिन पिछले 9 वर्षों से बन रही एनएच सड़क उनकी छवि पर दाग लगा दे रही भले ही यह सड़क केंद्र सरकार के जिम्मे है लेकिन उनके ही विधानसभा में सड़क बन नहीं पा रही है शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आज पत्थलगांव बेहतर स्थिति में है 100 बिस्तर अस्पताल है, हर जगह जहाँ आवश्यकता है वहाँ उन्होंने स्कुल खोल दिया 2023 में पत्थलगांव में संकल्प शिक्षण संस्थान भी खोला गया है जिला नहीं बनना वर्षों से पत्थलगांव को जिला बनाने की माँग है लेकिन राज्य बनने के 23 साल बाद भी वहाँ के लोगों की माँग अधूरी है कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लोगों में आस जगी लेकिन इस गोरमेंट में भी उनकी माँग पूरी नहीं हो सकी इसका लोगों में रोष है पत्थलगांव सीट की के विधायक रामपुकार सिंह गोंड हैं, लेकिन कंवर और उरांव बहुल सीट पर अपना दबदबा बनाकर रखे हुए हैं. पत्थलगांव विधानसभा और यहां के वर्तमान विधायक दोनों के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। इस विधानसभा में अब तक कुल 13 चुनाव हुए हैं। इन 13 चुनाव में कांग्रेस ने कुल 9 बार जीत दर्ज की है और इस जीत के हीरो रहे विधायक रामपुकार सिंह। रामपुकार ने कांग्रेस की कुल 9 जीत में 8 बार विधायक बने और ये एक रिकॉर्ड बन गया है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में साल 1962 में पहला चुनाव हुआ। पहले चुनाव में राम राज्य परिषद के लालजीत सिंह और कांग्रेस से उम्मेद सिंह आमने-सामने थे। पहले चुनाव में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 60472 थी, जिनमें से 25544 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में लालजीत सिंह ने 619 वोट के अंतर से कांग्रेस के उम्मेद सिंह को हराया और क्षेत्र के पहले विधायक बने। 1977 में रामपुकार सिंह ने जीता था पहला चुनाव वर्तमान विधायक रामपुकार सिंह कांग्रेस की टिकट पर अब तक कुल 10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। साल 1977 में कांग्रेस ने रामपुकार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। उनके सामने जनता पार्टी के मंगल साय थे। रामपुकार सिंह ने यह चुनाव 834 वोट के अंतर से जीत लिया। इसके बाद वे हर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। इस दौरान उन्होंने 1980, 1985, 1993, 1998, 2003, 2008 और 2018 में जीत दर्ज की। साल 1990 के चुनाव में पूर्व विधायक लालजीत सिंह से चुनाव हार गए थे। इसी तरह साल 2013 के चुनाव में शिवशंकर पैकरा ने उन्हें हराया था। सबसे बड़ी जीत और सबसे छोटी जीत भी रामपुकार की कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह के नाम सर्वाधिक वोट और सबसे कम वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी है। 2018 का विधानसभा चुनाव रामपुकार सिंह ने 36686 वोट से जीता था। इसी तरह साल 2003 के विधानसभा चुनाव में रामपुकार सिंह ने भाजपा के विष्णुदेव साय को महज 317 वोट के अंतर से हराया था। इस सीट से एक बार राम राज्य परिषद और एक बार भारतीय जनसंघ ने चुनाव जीता है। 9 बार कांग्रेस, दो बार बीजेपी का रहा कब्जा पत्थलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस ने कुल 9 चुनाव जीता है। इसी तरह भाजपा के हिस्से में केवल दो जीत ही आई है। भाजपा ने इस सीट से 1990 में जीत दर्ज की थी। भाजपा के लालजीत सिंह ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह को 1414 वोट से हराया था। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शिवशंकर पैकरा ने जीत दर्ज की थी। पत्थलगांव विधानसभा से कब-कौन रहा विधायक वर्ष विधायक पार्टी 1962 लालजीत सिंह आरआरपी 1967 यू सिंह कांग्रेस 1972 लालजीत सिंह बीजेएस 1977 रामपुकार सिंह कांग्रेस 1980 रामपुकार सिंह कांग्रेस 1985 रामपुकार सिंह कांग्रेस 1990 लालजीत सिंह बीपेजी 1993 रामपुकार सिंह कांग्रेस 1998 रामपुकार सिंह कांग्रेस 2003 रामपुकार सिंह कांग्रेस 2008 रामपुकार सिंह कांग्रेस 2013 शिवशंकर पैकरा बीजेपी 2018 रामपुकार सिंह कांग्रेस

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement