होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर जमकर होगी खरीदारी; इस बार छह दिनों का उत्सव..

Featured Image

admin

Updated At: 29 Oct 2024 at 02:28 PM

राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट…… देश में दिवाली और दीपोत्सव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से ही हो जाएगी। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस (छोटी दिवाली) और फिर 31 अक्तूबर अमावस्या को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली का दान-पुण्य उसके अगले दिन एक नवंबर को किया जा सकेगा। सहायक अभियंताओं को मिला नियुक्ति पत्र : सीएम साय बोले- प्रदेश में सिंचाई सुविधा का विस्तार आपकी जिम्मेदारी कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 31 अक्तूबर को दिन में 3:53 बजे हो जाएगी। यानी अमावस्या की निशा पूजा उसी शाम में होगी। दूसरी ओर, उदया तिथि को मानने वालों का तर्क है कि अमावस्या में सूर्योदय एक नवंबर को होगा और शाम 6:17 बजे तक अमावस्या रहेगी। इसलिए दिवाली एक नवंबर को मनाई जानी चाहिए। धर्माचार्य दोनों तर्कों को परंपरा के अनुरूप मानते हैं। उनका कहना है कि जो लोग अमावस्या को दान, स्नान और अन्य पूजापाठ करते हैं, उनको ये सभी कार्य एक नवंबर को करना चाहिए। वहीं, दीपावली 31 अक्तूबर को मनाना तर्कसंगत होगा। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन को भैया दूज मनाने के साथ दीपोत्सव संपन्न हो जाएगा। यानी दीपोत्सव इस बार पांच के बदले छह दिन का होगा। सरकारी नौकरी:IIT ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स की निकली भर्ती, एज लिमिट 50 वर्ष, महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दिवाली...झूम रही अयोध्या अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में बालक राम पहली दीपावली मनाएंगे। इस खुशी में अयोध्या रोशनी से जगमगाई हुई है। राम की पैड़ी दीपों से आलोकित हो उठी है। भगवान श्रीराम की स्तुति और भजनों से अयोध्या राममय हो उठी है। कैबिनेट के फैसले : पंचायत और निकाय चुनावों में OBC को आरक्षण मिलेगा, नई औद्योगिक नीति को भी मंजूरी धनतेरस...शाम 6:31 से 8:13 बजे तक शुभ मुहूर्त पंडित विनोद त्यागी कहते हैं, इस वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी दिनांक 29 अक्तूबर की प्रात: 10:31 बजे से 30 अक्तूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी। इसके कारण धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन पूजा अर्चन का शुभ मुहूर्त शाम 06:31 से 08:13 बजे तक स्थिर लग्न वृष एवं लाभ के चौघड़िया मुहूर्त में रहेगा। फैक्ट्री में बन रही थी नकली दवा 8 करोड़ का स्टॉक बरामद धनतेरस : सोना सस्ता होने से रौनक, सिक्कों और बार की बढ़ी मांग धनतेरस से पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,850 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये गिरी है। सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 400 रुपये सस्ता होकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी बिना उतार-चढ़ाव के 99,500 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। सोना सस्ता होने से इसकी मांग बढ़ी है। कारोबारियों ने कहा, कमजोर वैश्विक संकेतों और आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से कीमतें गिरी हैं। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.38% गिरकर 2,744 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे बाजार में रौनक बढ़ी है। ट्रायल कोर्ट ने ED अधिकारी पर की तीखी टिप्पणी इस बार सोने के आभूषणों की जगह सिक्कों और बार की मांग मजबूत बनी हुई है। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा, लोग निवेश व शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीद रहे हैं। डिजिटल गोल्ड व गोल्ड ईटीएफ की मांग मजबूत बनी हुई है। टूटेंगे रिकॉर्ड...15% गाड़ियां बिक जाएंगी cg news: कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने लगाई फांसी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस का कहना है कि धनतेरस और दिवाली पर गाड़ियों की बिक्री के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पूरे सीजन में 45 लाख गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। इनमें से 15% धनतेरस-दिवाली पर ही बिक जाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement