छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की भरोसा यात्रा:सी एम बघेल पाटन, डिप्टी CM सिंहदेव सरगुजा, स्पीकर महंत सक्ति पीसीसी चीफ को बस्तर की जिम्मेदारी, मंत्री विधायक अपने क्षेत्र मे करेंगे यात्रा

admin
Updated At: 02 Oct 2023 at 02:06 PM
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। गांधी जयंती पर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस भरोसा यात्रा के लिए तैयार किया गया वाहन
कांग्रेस भरोसा यात्रा के लिए तैयार किया गया वाहन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। गांधी जयंती पर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है।
यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। अंतिम पड़ाव में सभाएं होंगी। इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पंफलेट भी बांटेंगे।
यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव सरगुजा,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, इनके अलावा सभी मंत्री, विधायक, सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे।
यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और 15 सालों तक चली रमन सरकार कांग्रेस का टारगेट होगी। हर छोटे-बड़े कांड को वोटर्स को याद दिलाया जाएगा। सभाओं में भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करने की तैयारी है। ये बताया जाएगा कि रमन सरकार में कितने घोटाले हुए, सरकार की योजनाओं जनता तक कितनी पहुंची, अफसरशाही जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच कांग्रेस नेता बात करेंगे।
चुनावी साल में कांग्रेस पार्टी यात्राओं के माध्यम से जनता तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। पहले सभी लोकसभा में अपने तमाम बड़े नेताओं का सम्मेलन करवाया गया। अब सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में अपने विधायक और दावेदारों को यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में भाजपा ने भी परिवर्तन यात्राएं कर अपने पक्ष में हवा बनाने का प्रयास किया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement