छंटनी के बीच चुपचाप भर्तियां कर रहीं कंपनियां, 2022 में कई जगह शुरू हुआ ट्रेंड

admin
Updated At: 27 Feb 2023 at 07:49 PM
कॉरपोरेट दुनिया में हाल के समय में कई ऐसे ट्रेंड देखे गए हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इनमें 'बड़ी संख्या में इस्तीफा', 'चुपचाप नौकरी छोड़ना', 'एक साथ कई कंपनियों में काम करना' और 'कंपनियों की नीति से नाराज होकर अन्य कंपनियों में अप्लाई' करने जैसे ट्रेंड शामिल हैं। अब इसमें एक और नया ट्रे्ंड जुड़ गया है। जिसे 'चुपचाप भर्ती' ट्रेंड कहा जा रहा है। इसके तहत कंपनियां कंपनी में कार्यरत लोगों को ही खाली पदों पर प्रमोट कर रही हैं। तकनीकी कंसल्टिंग और रिसर्च कंपनी Gartner ने इस ट्रेंड का खुलासा किया है। गार्टनर का कहना है कि 2022 में कंपनियों ने बिना नई भर्तियां किए नए टैलेंट को खोजने पर जोर दिया। इसके तहत कंपनियां नई भर्तियां करने की बजाय खाली जगहों पर कंपनी के ही स्टाफ को प्रमोट कर रही हैं। इसके लिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को नए स्किल सिखा रही हैं। वहीं किसी खास काम को करने के लिए अस्थायी तौर पर कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। इस ट्रेंड की मदद से कंपनियां को मंदी में अपने प्रोडक्शन को धीमा करने की जरूरत नहीं पड़ती और छंटनी भी नहीं करनी पड़ती। उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी में डाटा साइंटिस्ट की भर्ती खाली है तो कंपनी पहले से मौजूद कर्मचारियों में से सही टैलेंट को पहचान कर, उन्हें स्किल सिखाकर डाटा साइंटिस्ट का काम करा रही हैं। वहीं अन्य कामों के लिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। इस चुपचाप भर्ती वाले ट्रेंड से ना सिर्फ कंपनियों को फायदा मिल रहा है बल्कि जिन कर्मचारियों को नए विभागों में पोस्ट किया जा रहा है, उन्हें भी फायदा मिल रहा है। दरअसल नई जगह पोस्टिंग मिलने पर कर्मचारी के स्किल में सुधार होता है और कंपनी की उस पर निर्भरता भी बढ़ जाती है। साथ ही नई नौकरी ढूंढने की स्थिति में भी कर्मचारी को फायदा मिलता है। गार्टनर के अनुसार, साल 2022 में बड़े पैमाने पर गूगल में चुपचाप भर्तियां हुईं। साथ ही कई अन्य टेक कंपनियों ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement