होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

वीडियो शेयर कर कहा- कहे तोसे सजन, दुल्हन के लिबास में सजी सपना ने पति की आरती उतार खोला व्रत

Featured Image

admin

Updated At: 14 Oct 2022 at 08:58 PM

हाथों में मेहंदी लगाए, लाल रंग का दामड़ (हरियाणवी लहंगा) पहने, पूजा की थाली थामे...सपना चौधरी ने चांद को देख अपने करवा चौथ का व्रत खोला। दुल्हन की तरह सजी हरियाणवी डांसिंग क्वीन ने अपने पति के साथ अपने करवा चौथ की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। बता दें कि 2020 में वीर साहू से शादी करने के बाद सपना चौधरी ने गुरुवार को अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। इस दौरान सपना चौधरी हरियाणा की ट्रेडिशनल ड्रेस घाघरा-चोली में नजर आईं।
सपना चौधरी
सामने आए वीडियो में सपना चौधरी, सुर्ख लाल जोड़े में अपने पति वीर साहू के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कहे तोसे सजना ये तेरी सजनिया' गाना बज रहा है। दुल्हन के लिबास में सज-धजकर सपना चौधरी पहले अपने पति को टीका लगाती हैं, फिर पति की आरती करती हैं, चांद को अर्घ्य देती हैं और अंत में पति वीर साहू के हाथों से पानी पीती हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फैंस, वीडियो पर कमेंट कर उनकी उनकी जोड़ी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
सपना चौधरी
बता दें कि इस वीडियो से पहले भी सपना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में सपना सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ के लिए सजी नजर आ रही थीं। हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी और लाल साड़ी पहने सपना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके मंगलसूत्र की भी झलक दिखाई थी। बता दें कि उनके मंगलसूत्र पर उनकी और पति वीर साहू की तस्वीर लगी हुई थी।
सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के 9 महीने बाद सपना ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद दोनों की शादी की बात सबके सामने आई। दोनों का बेटा पोरस भी हाल ही में दो साल का हो गया है। वीर साहू सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में गाना गाने के अलावा अभिनय भी कर चुके हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement